राज्य

बुरहानपुर में 25.17 करोड़ से बन रहा रेलवे ओवरब्रिज:90% गर्डर फैब्रिकेशन पूरा, मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य; यातायात को मिलेगी राहत

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 20 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
बुरहानपुर में 25.17 करोड़ से बन रहा रेलवे ओवरब्रिज:90% गर्डर फैब्रिकेशन पूरा, मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य; यातायात को मिलेगी राहत

बुरहानपुर शहर में रेलवे और सड़क यातायात को बेहतर बनाने के लिए मध्य रेल के भुसावल मंडल द्वारा लालबाग-कुंडी भंडारा क्षेत्र में रेलवे ओवरब्रिज (ROB) का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। करीब 25.17 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे इस ओवरब्रिज को मार्च 2027 तक पूरा कर यातायात के लिए शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।

रेलवे क्रॉसिंग पर नहीं रुकेगा ट्रैफिक यह आरओबी बुरहानपुर लालबाग रेलवे स्टेशन के पास भुसावल-खंडवा रेलखंड के बुरहानपुर यार्ड क्षेत्र में बनाया जा रहा है। इसके शुरू होने के बाद रेलवे क्रॉसिंग पर सड़क यातायात को ट्रेनों के गुजरने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

ओवरब्रिज से स्थानीय नागरिकों, यात्रियों और आसपास के क्षेत्रों से आने-जाने वाले वाहनों को राहत मिलेगी। साथ ही रेल परिचालन और सड़क यातायात के बीच होने वाली बाधाएं भी कम होंगी। 90% गर्डर फैब्रिकेशन पूरा परियोजना के तहत ओपन वेब गर्डर फैब्रिकेशन का करीब 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।

रेलवे के अनुसार गर्डर का परिवहन अक्टूबर 2026 तक और गर्डर लॉन्चिंग जनवरी 2027 तक प्रस्तावित है। गर्डर लॉन्चिंग के बाद ओवरब्रिज के शेष सिविल कार्य पूरे किए जाएंगे। इसके बाद मार्च 2027 तक इसे यातायात के लिए खोलने का लक्ष्य है।

तीसरी-चौथी रेल लाइन का भी रखा गया ध्यान आरओबी का निर्माण केवल वर्तमान यातायात जरूरतों को ध्यान में रखकर नहीं किया जा रहा है। भुसावल-खंडवा रेलखंड पर भविष्य में प्रस्तावित तीसरी और चौथी रेलवे लाइन के विस्तार को भी परियोजना में ध्यान में रखा गया है।

अतिरिक्त रेल लाइनों के बनने से इस महत्वपूर्ण रेलखंड की परिचालन क्षमता बढ़ेगी और भविष्य में बढ़ने वाले रेल यातायात को बेहतर तरीके से संचालित किया जा सकेगा। तय समयसीमा में आगे बढ़ रहा काम मध्य रेल भुसावल मंडल के पीआरओ जीवन चौधरी ने बताया कि परियोजना के सभी चरण निर्धारित समयसीमा के अनुसार आगे बढ़ रहे हैं।

गर्डर लॉन्चिंग के बाद बाकी सिविल कार्य पूरे किए जाएंगे और इसके बाद ओवरब्रिज को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।