राज्य

बुरहानपुर में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम, पोषण और महिला सशक्तिकरण पर जोर

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 30 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
बुरहानपुर में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम, पोषण और महिला सशक्तिकरण पर जोर

पोषण प्रदर्शनी में स्थानीय खाद्य पदार्थों की दी जानकारी

विधायक अर्चना चिटनिस ने मोटे अनाज और संतुलित आहार अपनाने की अपील की

बुरहानपुर, सितंबर 29: सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बुरहानपुर में ‘‘आंगन मिलन सेवा’’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिकारपुरा आंगनवाड़ी केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, महिला सशक्तिकरण और स्वच्छता को लेकर जागरूकता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर पोषण प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें स्थानीय और पारंपरिक खाद्य पदार्थों से तैयार पौष्टिक आहार की जानकारी दी गई।

बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनिस ने बच्चों और महिलाओं के संतुलित पोषण पर जोर देते हुए सहजन, कद्दू और बाजरा, मक्का, ज्वार तथा नागली जैसे मोटे अनाज को भोजन में शामिल करने का आग्रह किया। उन्होंने बच्चों के स्वास्थ्य, संतुलित आहार और प्रोटीन सेवन पर भी विशेष ध्यान देने की बात कही।

---------

बाईट अर्चना चिटनिस-विधायक बुरहानपुर बाईट शुभांगी मुजुमदार,-जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग बुरहानपुर

💡 पृष्ठभूमि (Background)

बुरहानपुर में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम पोषण, मातृ‑शिशु स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित है। यह कार्यक्रम ग्रामीण महिलाओं को पौष्टिक आहार, स्वच्छता और स्वास्थ्य देखभाल के बारे में जागरूक करने के लिए आयोजित किया गया है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह ग्रामीण स्वास्थ्य और पोषण के क्षेत्र में सरकार की सक्रिय पहल को दर्शाती है, जिससे महिलाओं और बच्चों की स्वास्थ्य समस्याओं में कमी आ सकती है। यदि लोग सही आहार और स्वच्छता अपनाएँ, तो मातृ‑शिशु मृत्यु दर घटेगी, महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुधरेगी

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।