बुरहानपुर में गांधी-शास्त्री जयंती पर स्वच्छता और नशामुक्ति का संदेश
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
राजघाट पर स्वच्छता अभियान, गांधी हॉल में हुई सर्वधर्म सभा
बुरहानपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। ताप्ती नदी के राजघाट पर स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता और नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। गांधी विचारधारा से जुड़े सामाजिक संगठनों ने प्रभात फेरी निकाली।
इस दौरान रामधुन और गांधीजी के प्रिय भजनों के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। गांधी हॉल में सर्वधर्म सभा आयोजित हुई, जिसमें हिंदू, मुस्लिम और जैन समाज के लोगों ने अपने-अपने पवित्र ग्रंथों का पाठ किया। विद्यार्थियों ने नशामुक्ति को लेकर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में गांधीजी के सत्य, अहिंसा, शांति और सामाजिक समरसता के संदेश को याद किया गया।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, साहित्यकार और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
बाइट:
ज्ञानेश्वर पाटिल, सांसद, खंडवा लोकसभा क्षेत्र
अर्चना चिटनिस, विधायक, बुरहानपुर माधुरी अतुल पटेल, महापौर, बुरहानपुर
डॉ. मनोज अग्रवाल, समाजसेवी