राज्य

बुरहानपुर- कृषि यंत्रों पर 50 प्रतिशत तक अनुदान, आवेदन की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 14 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
बुरहानपुर- कृषि यंत्रों पर 50 प्रतिशत तक अनुदान, आवेदन की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर

किसानों को कृषि यंत्रों की खरीद पर अनुदान देने के लिए ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर निर्धारित की गई है, जबकि 17 अक्टूबर को लॉटरी के माध्यम से चयन किया जाएगा। शासन द्वारा पात्र किसानों को यंत्रों की कीमत पर 50 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा।

सहायक कृषि यंत्री के अनुसार, गार्लिक बल्ब ब्रेकर कम ग्रेडर और न्यूमेटिक सेमी-ऑटोमेटिक वेजिटेबल/मल्टी-सीडिंग ट्रांसप्लांटर सहित विभिन्न कृषि यंत्रों के लिए आवेदन किए जा सकते हैं। आवेदन के साथ निर्धारित राशि का बैंक ड्राफ्ट ‘सहायक कृषि यंत्री बुरहानपुर’ के नाम से बनवाकर पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य है। विद्युत चालित यंत्रों के लिए बिजली कनेक्शन और ट्रैक्टर चालित उपकरणों के लिए ट्रैक्टर के आरसी कार्ड की प्रति भी जमा करनी होगी।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।