राज्य

बुरहानपुर- संभागीय लता मंगेशकर सुगम संगीत प्रतियोगिता 10 सितम्बर को

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 2 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति

उस्‍ताद अलाउद्दीन खाँ संगीत एवं कला अकादमी, मध्‍यप्रदेश शासन, संस्‍कृति विभाग द्वारा महान पार्श्‍व गायिका लता मंगेशकर सुगम संगीत संभागीय प्रतियोगिता वर्ष 2026-27 का आयोजन 06 से 15 सितम्बर 2026 त‍क आयोजित किया जा रहा है।

अकादमी के निदेशक श्री प्रकाश सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता के अंतर्गत युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया जाता है। इस वर्ष प्रतियोगिता के संभागीय आयोजन अंतर्गत इंदौर संभाग में 10 सितम्‍बर, 2026 को सुबह 10 बजे से शासकीय लता मंगेशकर संगीत महाविद्यालय, इंदौर में आयोजित होगी।

यह प्रतियोगिता पूर्णत: नि:शुल्‍क होगी, जो दो आयु वर्गों में आयोजित की जाएगी। इसमें जूनियर 8 से 15 वर्ष एवं सीनियर 16 से 25 वर्ष के दो आयु वर्ग हैं। आयु निर्धारण की तिथि 01 जनवरी 2026 होगी।

इस प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु आवेदन पत्र (फॉर्म) एवं नियमावली अकादमी की बेवसाईट https://kalaacademymp.com अथवा संबंधित महाविद्यालय एवं अकादमी कार्यालय से शासकीय कार्य दिवसों में प्राप्त किये जा सकेंगे। प्रतिभागियों के आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 04 सितम्बर, 2026 शाम 5.00 बजे तक निर्धारित की गई है।

अन्य जानकारी के लिए अकादमी के समन्वयक श्री जितेन्द्र सिंह तोमर (7987460235) अथवा श्री पियूष शांडिल्य (9039836032) से संपर्क कर सकते हैं।

संभागीय लता मंगेशकर सुगम संगीत प्रतियोगिता में जूनियर एवं सीनियर आयु वर्ग के लिए पृथक-पृथक प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को क्रमशः 10 हजार रुपये, 5 हजार रुपये एवं 3 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जावेगी।

अकादमी किसी परिस्थिति में इस गतिविधि को पूर्ण रूप से निरस्त करने के लिए स्वतंत्र है। प्रतियोगिता से संबंधित कोई वाद-विवाद स्वीकार योग्य नहीं होगा।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।