राज्य

बुरहानपुर में ‘सरकार आपके द्वार’ शिविर, पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का मिला लाभ

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 6 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
बुरहानपुर में ‘सरकार आपके द्वार’ शिविर, पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का मिला लाभ

सेवा संकल्प अभियान के तहत लगे विभागीय स्टॉल

पेंशन, संबल, आयुष्मान कार्ड और समग्र आईडी के विशेष कैंप

जनप्रतिनिधियों ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं

बुरहानपुर, अक्टूबर 06: सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बुरहानपुर में सरकार आपके द्वार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर नागरिकों को शासन की जन-कल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी दी गई। साथ ही पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इस दौरान हितग्राहियों को हितलाभ एवं स्वीकृति पत्र तथा प्रमाण-पत्रों का वितरण किया गया। पेंशन, संबल कार्ड, आयुष्मान कार्ड, समग्र आईडी के लिए विशेष कैंप लगाए गए। शिविर में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नागरिकों से सीधा संवाद करते हुए उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली।

----------

बाईट अर्चना चिटनिस-विधायक बुरहानपुर बाईट संदीप श्रीवास्तव -आयुक्त नगर निगम बुरहानपुर

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।