राजनीति

बुरहानपुर में विकसित भारत युवा संसद का आयोजन, 200 विद्यार्थियों ने शिक्षा, आतंकवाद और महंगाई पर रखे विचार

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 28 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
बुरहानपुर में विकसित भारत युवा संसद का आयोजन, 200 विद्यार्थियों ने शिक्षा, आतंकवाद और महंगाई पर रखे विचार

ग्राम सातपायरी के एकलव्य विद्यालय में विद्यार्थियों ने निभाई पक्ष-विपक्ष की भूमिका।

युवा संसद के जरिए लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता और मतदान के अधिकार के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।

बुरहानपुर, अक्टूबर 28: जिले के ग्राम सातपायरी में विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम आयोजित किया गया। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में विद्यार्थियों ने संसद की तर्ज पर पक्ष-विपक्ष की भूमिका निभाई और शिक्षा, आतंकवाद तथा महंगाई जैसे मुद्दों पर चर्चा की। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता और मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत ‘मेरा युवा भारत’ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्रों के करीब 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया। युवा संवाद और आस-पड़ोस युवा संसद के माध्यम से विद्यार्थियों ने नए मतदाताओं को मतदान के अधिकार के प्रति जागरूक करने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को समझने का प्रयास किया।

---------

बाइट चेतन जाधव, सदस्य, माय भारत बुरहानपुर

बाइट-रत्नेश, प्राचार्य, एकलव्य विद्यालय नेपानगर

बाइट- नैना, छात्रा, एकलव्य विद्यालय नेपानगर

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।