अपराध

बुरहानपुर में रन फॉर यूनिटी में प्रतिभागियों ने लगाई दौड़

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 31 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
बुरहानपुर में रन फॉर यूनिटी में प्रतिभागियों ने लगाई दौड़

राष्ट्रीय एकता दिवस पर बुरहानपुर में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कलेक्टर विवेक कुमार और पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी सहित बड़ी संख्या प्रतिभागी शामिल हुए। इनमें पुलिस एवं होमगार्ड के जवान, एनसीसी, एनएसएस और विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं शामिल रहे। दौड़ से पहले कलेक्टर ने सभी प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई। इसके बाद हरी झंडी दिखाकर दौड़ रवाना की गई। इस दौरान विद्यार्थियों ने एक भारत, श्रेष्ठ भारत के नारे लगाए। कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों को भाईचारे, सद्भाव और राष्ट्र की एकजुटता का संदेश दिया गया।

------ बाइट - विवेक कुमार, कलेक्टर, बुरहानपुर

बाइट - आशुतोष बागरी, पुलिस अधीक्षक, बुरहानपुर

बाइट - ज्योति दशोर, विद्यार्थी, बुरहानपुर

बाइट - डॉ. राजेश काले, शिक्षक, बुरहानपुर

बुरहानपुर में रन फॉर यूनिटी में प्रतिभागियों ने लगाई दौड़

राष्ट्रीय एकता दिवस पर दिया भाईचारे और सद्भाव का संदेश

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।