बुरहानपुर में 'तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0', विद्यार्थियों को तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
बहादरपुर के माध्यमिक विद्यालय में स्वास्थ्य विभाग ने आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम; मुंह के कैंसर, हृदय रोग और श्वसन संबंधी बीमारियों की दी जानकारी, तंबाकू मुक्त परिसर बनाने पर जोर।
बुरहानपुर, नवंबर 04: जिले में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत विद्यार्थियों को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में बहादरपुर स्थित माध्यमिक विद्यालय में स्वास्थ्य विभाग ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें विद्यार्थियों को तंबाकू सेवन से होने वाले मुंह के कैंसर, हृदय रोग और श्वसन संबंधी बीमारियों की जानकारी दी गई।
साथ ही विद्यालय परिसर को तंबाकू मुक्त बनाने के लिए भारत सरकार के दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया। जिला नोडल अधिकारी डॉ. भरत चौधरी ने बताया अभियान के तहत जिलेभर में जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। विद्यार्थियों से स्वयं तंबाकू से दूर रहने और दूसरों को भी इसके सेवन से बचने के लिए प्रेरित करने की अपील की गई।
-------------------
बाईट - डॉ. भरत चौधरी-नोडल अधिकारी तंबाकू मुक्त युवा अभियान
बाईट - डॉ मनोज अग्रवाल- नशा मुक्ति केंद्र प्रमुख