बुर्का पहन कर आईं थी चार महिलाएं, बड़ी डेढ़ किलो सोने पर साफ किया हाथ, वायरल हुआ VIDEO

छत्रपति संभाजीनगर के शहागंज इलाके में एक ज्वेलरी शोरूम से करीब डेढ़ किलो सोना चोरी होने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि दो पुरुष और चार बुर्काधारी महिलाएं ग्राहक बनकर अलग-अलग समय पर विश्वास ज्वेलर्स पहुंचीं.
आरोप है कि गिरोह ने पहले शोरूम की रेकी की और फिर मौका मिलते ही सोने से भरा एक डिब्बा लेकर फरार हो गया. पूरी घटना CCTV कैमरों में कैद हो गई है. वहीं, वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस सीसीटीवी फुटेज से मिले सुरागों की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.
📡 स्रोत: News18 Hindi