'बुर्का उतारो तभी मिलेगी एंट्री', मुंबई के कूपर अस्पताल में नकाब को लेकर भिड़े गार्ड और तीमारदार

मुंबई में बीएमसी संचालित कूपर अस्पताल के मेन गेट पर बुर्का पहनी दो महिलाओं को भीतर जाने से रोके जाने के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. अधिवक्ता जहरा शेख अपनी सहेली के साथ अस्पताल में भर्ती एक रिश्तेदार से मिलने पहुंची थीं.
आरोप है कि गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें अंदर जाने की अनुमति देने से पहले बुर्का और नकाब हटाने को कहा, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हो गई.
📡 स्रोत: News18 Hindi