अपराध

CBI करेगी PNB घोटाले की जांच, बैंक बोला- 35 नहीं, 10 करोड़ से कम है रकम

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 30 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
CBI करेगी PNB घोटाले की जांच, बैंक बोला- 35 नहीं, 10 करोड़ से कम है रकम

नोएडा स्थित पंजाब नेशनल बैंक में करोड़ों रुपये के घोटाले खबर सामने आने के बाद से ही ग्राहक परेशान हैं.

इस बैंक में ग्राहकों के खातों से बिना अनुमति के पैसे ट्रांसफर कर लिए गए हैं. इस मामले में कई बैंक कर्मचारियों को निकाले जाने की खबरें भी सामने आ रही हैं.

तो वहीं अब इस मामले की जांच भी केंद्रीय जांच ब्यूरो CBI को सौंपी जाएगी.

मामले की शुरुआती जांच के मुताबिक बैंक के एक वरिष्ठ कर्मचारी की साठगांठ से ये सबकुछ हुआ है.

बाहरी लोगों की मदद से ब्रांच मैनेजर के पासवर्ड का इस्तेमाल करके कई ग्राहकों के खातों से पैसे ट्रांसफर किए. बैंक का कहना है कि इस धोखाधड़ी में नुकसान की रकम 10 करोड़ रुपये से भी कम है.

12 कर्मचारियों को किया गया सस्पेंड

PNB ने इस मामले में कुल 12 कर्मचारियों को सस्पेंड किया है.

इनमें वो ब्रांच मैनेजर भी शामिल है, जिसका पासवर्ड कथित तौर पर पैसे ट्रांसफर करने के लिए इस्तेमाल किया गया था. बैंक के मुताबिक, इन सभी कर्मचारियों को जांच पूरी होने तक निलंबित किया गया है.

फिलहाल बैंक ये पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि इस मामले में कौन-कौन शामिल था, कितने ग्राहकों के खातों से पैसे निकाले गए और कुल कितनी रकम का नुकसान हुआ.

कितने रुपये का हुआ है फ्रॉड?

इस मामले में सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि 35 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई है.

लेकिन बैंक ने ऐसे किसी भी दावे तो खारिज कर दिया है.

बैंक के शुरुआती अनुमान के मुताबिक, अब तक सामने आए नुकसान की रकम 10 करोड़ रुपये से कम है. हालांकि, जांच अभी चल रही है. इसलिए नुकसान की रकम कितनी है, ये जांच पूरी होने के बाद ही साफ हो पाएगा.

कैसे हुआ बैंक में फ्रॉड?

बता दें कि PNB के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, बैंक की इस शाखा में ग्राहकों के खातों से बिना अनुमति पैसे ट्रांसफर किए गए.

आरोप है कि शाखा में काम करने वाले एक वरिष्ठ कर्मचारी ने बाहरी लोगों के साथ मिलकर ब्रांच मैनेजर

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।