देश

CDPO नियुक्ति परीक्षा रद्द करने का मामला हाईकोर्ट पहुंचा, आज होगी सुनवाई

लेखक: DD Ranchi अंतिम अपडेट: 21 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
CDPO नियुक्ति परीक्षा रद्द करने का मामला हाईकोर्ट पहुंचा, आज होगी सुनवाई

Relevance: PRIORITY Slug: CDPO NIYUKTI MAMLA Title: CDPO नियुक्ति परीक्षा रद्द करने का मामला हाईकोर्ट पहुंचा, आज होगी सुनवाई Synopsis: सीडीपीओ नियुक्ति परीक्षा रद्द करने के राज्य सरकार के आदेश को चुनौती देते हुए सुभाष मुर्मू ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की। जस्टिस दीपक रोशन की अदालत में आज होगी सुनवाई।

Category: Government , Judiciary , Planning , Manpower Deadline: 21 AUGUST , RANCHI 21 अगस्त, रांची: बाल विकास परियोजना अधिकारी, सीडीपीओ की नियुक्ति परीक्षा रद्द करने का मामला भी उच्च न्यायालय पहुंच गया है। वरीय अधिवक्ता इन्द्रजीत सिन्हा और अमृतांश वत्स ने प्रार्थी सुभाष मुर्मू की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है।

उन्होंने राज्य सरकार द्वारा अठारह अगस्त को जारी उस आदेश को रद्द करने का आग्रह किया है, जिसके माध्यम से सीडीपीओ की नियुक्ति को रद्द कर दिया गया है। हाईकोर्ट के जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने मामले की सुनवाई के लिए सूचीबद्ध कर लिया है और आज इस मामले की सुनवाई होनी है।

D
DD Ranchi

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।