CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
टीएमसी के बागी सांसद यूसुफ पठान ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शन के बीच चौंकाने वाला बयान दिया है.
उन्होंने कहा है कि इस देश के युवा और नागरिक वही चाहते हैं जो उनके हित में हो और उनकी आवाज को सुना जाना चाहिए.
इसके अलावा पठान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं पूरे देश का हूं.
मैं बहरामपुर का भी हूं. मैं हमेशा बहरामपुर के लिए काम करूंगा. मैं किसी एक व्यक्ति या ग्रुप का नहीं हूं. मैं पूरे देश का हूं.
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में दिए इस बयान पर हैरानी इस वजह से भी है, क्योंकि बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद ममता बनर्जी की टीएमसी में बड़ी फूट देखने को मिली थी.
इसी सिलसिले में यूसुफ पठान समेत कई सांसदों (20) ने अलग गुट बना लिया और मौजूदा एनडीए सरकार को अपना समर्थन जताया था. साथ ही खुद को NCPI में विलय कर लिया था.
पठान का यह बयान ऐसे वक्त आया है, जब विपक्ष पूरी तरह से एसआईआर और चुनाव धांधली को लेकर चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली समेत सीईसी की भूमिका पर सवाल उठा रहा है.
इसको लेकर कांग्रेस के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली का आयोजन भी करेगा.
इससे पहले चुनाव आयोग सुप्रीम कोर्ट में जारी सुनवाई में अपनी तरफ से हलफनामा दाखिल कर चुका है.
#WATCH | Murshidabad, West Bengal: On protest against CEC Gyanesh Kumar, NCPI MP Yusuf Pathan says, "The youth and the citizens of this country desire what is in their own best interest, and their voices should be heard." https://t.co/cfkCiRyytC
ANI (@ANI) October 29, 2026
बहरामपुर में बस सर्विस शुरू होने पर जताई खुशी
📡 स्रोत: ABP Live