राजनीति

CEC ज्ञानेश कुमार का दो दिवसीय यूपी दौरा कल से

लेखक: DD News अंतिम अपडेट: 23 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
CEC ज्ञानेश कुमार का दो दिवसीय यूपी दौरा कल से

अगस्त 23, नई दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल कल से दो दिवसीय उत्तर प्रदेश दौरे पर रहेगा। इस दौरान चुनावी प्रक्रिया को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, युवाओं और भावी मतदाताओं को चुनाव प्रणाली से जोड़ने और चुनावी साक्षरता बढ़ाने पर जोर रहेगा।

प्रतिनिधिमंडल बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) से भी संवाद करेगा। इस प्रतिनिधिमंडल में सीनियर डिप्टी इलेक्शन कमिश्नर मनीष गर्ग, डायरेक्टर जनरल (मीडिया) आशीष गोयल, डायरेक्टर जनरल (IT) डॉ. सीमा खन्ना समेत आयोग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।

दौरे की शुरुआत लखनऊ के कॉल्विन तालुकेदार्स कॉलेज में छात्रों के साथ संवाद कार्यक्रम से होगी। इसके बाद ज्ञानेश कुमार इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ELC 2.0 और ECI NET पर आयोजित क्षेत्रीय सम्मेलन में शामिल होंगे। उत्तर प्रदेश में ELC और ECI NET से जुड़े सम्मेलन तीन चरणों में लखनऊ, मेरठ और वाराणसी में आयोजित किए जाएंगे।

लखनऊ चरण में 20 जिलों के निर्वाचन अधिकारी और संबंधित अधिकारी हिस्सा लेंगे। निर्वाचन आयोग युवाओं और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं को चुनावी प्रक्रिया से जोड़ने के लिए इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ELC) के जरिए जागरूकता अभियान चला रहा है।

दौरे के दूसरे दिन मुख्य चुनाव आयुक्त करीब 500 BLO से संवाद करेंगे और जमीनी स्तर पर चुनाव व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर चर्चा करेंगे। कैप्शन: ज्ञानेश कुमार, मुख्य चुनाव आयुक्त (फाइल फोटो)

D
DD News

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।