CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस सरकार ने दिए जांच के आदेश, सुसाइड का केस
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
SIR और चुनावों में धांधली के आरोपों के बीच केरलम की कांग्रेस सरकार ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने एक सुसाइड केस में जांच के आदेश दिए हैं.
यह केस 2006 में केरलम के लोक निर्माण विभाग (PWD) के तत्कालीन सचिव और मौजूदा CEC ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल के दौरान KSTP सड़क परियोजना में भ्रष्टाचार के आरोपों और प्रोजेक्ट से जुड़े एक मलेशियाई सिविल इंजीनियर की मौत के मामले से जुड़ा है.
न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटनाक्रम ऐसे वक्त पर सामने आया है, जब केरलम के गृह विभाग ने 2006 में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ की गई शुरुआती सतर्कता जांच से जुड़ी फाइलों को मंगवाया था.
रिपोर्ट के मुताबिक, चेन्निथला ने यह नई जांच शुरू करने के लिए तब आदेश दिया, जब KPCC नेता मलयिनकीझु वेणुगोपाल ने शनिवार (3 अक्टूबर, 2026) को ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जांच की मांग करते हुए शिकायत दर्ज कराई थी.
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आदेश जारी करने में बोले चेन्निथला
केरलम के गृह मंत्रालय की तरफ से जारी आदेश में विजिलेंस और एंटी-करप्शन ब्यूरो (VACB) को निर्देश दिया गया कि वह ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आगे की कार्रवाई पर सोचने से पहले शुरुआती जांच करें.
वहीं, केरलम के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्होंने शिकायत की जांच की है और आरोपों में प्रथम दृष्टया आधार पाया गया है.
मैंने विजिलेंस निदेशक को निर्देश दिया है कि वर्ष 2006 में लोक निर्माण विभाग के तत्कालीन सचिव ज्ञानेश कुमार से जुड़े कथित अनियमितताओं और बाहरी प्रभाव के आरोपों की विस्तृत जांच करें।
शिकायत प्राप्त होने और संबंधित अभिलेख मांगे जाने के बाद यह कदम उठाया गया है।
जांच साक्ष्यों के https://t.co/x51xrdmtmE
📡 स्रोत: ABP Live