CEC के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन से रोका मार्च
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
Marking : Lead All
CEC के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन से रोका मार्च
पटना में कांग्रेस ने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया। आर. ब्लॉक से राज्य निर्वाचन आयोग तक मार्च के प्रयास पर पुलिस ने बैरिकेडिंग की और वाटर कैनन चलाया।
25 सितंबर , पटना (पटना, बिहार) : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस ने शुक्रवार को पटना में विरोध प्रदर्शन किया। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मतदाता सूची और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से जुड़े मुद्दों को लेकर विरोध मार्च निकाला। कांग्रेस ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और CEC के कथित एकतरफा फैसलों पर सवाल उठाते हुए उनके पद से हटाने की मांग की।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आर. ब्लॉक स्थित चाणक्य होटल के आसपास से मार्च शुरू कर राज्य निर्वाचन आयोग के कार्यालय की ओर बढ़ने का प्रयास किया। विधानसभा के निकट पुलिस ने बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया। प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग पार करने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और उन्हें पद से हटाने की मांग को लेकर नारेबाजी की। कांग्रेस का आरोप है कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची से जुड़े फैसलों में पारदर्शिता को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
कांग्रेस की ओर से देशभर में राज्य निर्वाचन आयोगों के कार्यालयों तक विरोध मार्च का आह्वान किया गया था। इसी क्रम में पटना में भी प्रदर्शन आयोजित किया गया।
इस स्टोरी फोल्डर में :
बाइट - राजेश कुमार राम, प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस
बाइट - पप्पू यादव, सांसद
Caption : पटना में कांग्रेस ने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया। आर. ब्लॉक से राज्य निर्वाचन आयोग तक मार्च के प्रयास पर पुलिस ने बैरिकेडिंग की और वाटर कैनन चलाया।