देश

CEC के खिलाफ विपक्ष के प्रदर्शन का चौथा दिन:दावा- सांसद PM हाउस-राष्ट्रपति भवन जा सकते हैं; ज्ञानेश कुमार के घर और दफ्तर की सुरक्षा बढ़ी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 9 अक्टूबर 2026 👁️ 3 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
CEC के खिलाफ विपक्ष के प्रदर्शन का चौथा दिन:दावा- सांसद PM हाउस-राष्ट्रपति भवन जा सकते हैं; ज्ञानेश कुमार के घर और दफ्तर की सुरक्षा बढ़ी

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ विपक्ष के विरोध प्रदर्शन का आज लगातार चौथा दिन है। न्यूज एजेंसी PTI ने सूत्रों हवाले बताया है कि INDIA ब्लॉक के सांसद आज दोपहर 3 बजे संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में बैठक करेंगे। सूत्रों का दावा है कि एक और विरोध प्रदर्शन किया जा सकता है।

विपक्षी सांसद सेवा तीर्थ, राष्ट्रपति भवन, उपराष्ट्रपति आवास, गृह मंत्री आवास और पीएम आवास में से किसी एक जगह पहुंच सकते हैं। इधर, पिछले 7 दिन से लगातार हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच, दिल्ली पुलिस ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के सरकारी आवास और चुनाव आयोग के ऑफिस के आस-पास सुरक्षा बढ़ा दी है।

INDIA ब्लॉक के नेताओं ने 10 अक्टूबर को राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगा है। विपक्षी नेताओं ने आज राष्ट्रपति को लेटर सौंपकर मुलाकात का समय मांगा। इधर, दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई झड़पों को लेकर राहुल गांधी और प्रियंका के खिलाफ अब तक 4 FIR दर्ज की जा चुकी हैं। प्रदर्शन को लेकर विपक्ष और दिल्ली पुलिस की तैयारी प्रदर्शन के पिछले 3 दिन… 8 अक्टूबर- राहुल-प्रियंका ने राजघाट पर बापू को श्रद्धांजलि दी; खड़गे बोले- सरकार वोट देने का अधिकार छीन रही मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR के विरोध में विपक्ष ने दिल्ली में गुरुवार को लगातार तीसरे दिन प्रदर्शन किया।

राहुल-प्रियंका गांधी और INDIA ब्लॉक के सांसदों ने पहले कनॉट प्लेस में लंच किया, फिर बसों से राजघाट पहुंचे। प्रदर्शन को देखते हुए भारी सुरक्षा व्यववस्था की गई थी। राजघाट पर करीब एक घंटे इंतजार के बाद उन्हें अंदर जाने दिया। यहां सांसदों ने बापू को श्रद्धांजलि दी। पढ़ें पूरी खबर… 7 अक्टूबर- राहुल तीसरी बार हिरासत में; बोले- CEC की नियुक्ति अवैध, इस्तीफे तक नहीं रुकेंगे राहुल और प्रियंका गांधी ने बुधवार को लगातार दूसरे दिन प्रदर्शन किया।

इस बार दोनों जंतर-मंतर के 200 मीटर पहले सड़क पर बैठ गए। सुरक्षा बलों ने उन्हें आगे नहीं जाने दिया तो प्रियंका संविधान की कॉपी लेकर सड़क पर लेट गईं। दिल्ली पुलिस ने आकाशवाणी ऑफिस में जबरन घुसने के आरोप में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई विपक्षी सांसदों के खिलाफ FIR दर्ज की है।

शिकायत आकाशवाणी ऑफिस की ओर से की गई है। पढ़ें पूरी खबर… 6 अक्टूबर- विपक्ष ने मार्च निकाला, राहुल-प्रियंक

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।