राजनीति

CEC विवाद: दिल्ली से लेकर गुवाहाटी तक कांग्रेस का प्रदर्शन, हिरासत में कई नेता

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 25 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
CEC विवाद: दिल्ली से लेकर गुवाहाटी तक कांग्रेस का प्रदर्शन, हिरासत में कई नेता

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और एसआईआर को लेकर जारी विवाद के बीच कांग्रेस आज देशभर में प्रदर्शन कर रही है.

दिल्ली, लखनऊ, पटना, कोलकाता, गुवाहाटी, शिमला, देहरादून और चंडीगढ़ में CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर कांग्रेस ने मोर्चा खोला. दिल्ली में कांग्रेस दफ्तर से इलेक्शन कमीशन जाने की कार्यकर्ताओं ने कोशिश की.

कार्यकर्ताओं ने पुलिस के एक बैरिकेड्स तोड़ दिए और आगे बढ़ गए.

वहीं गुवाहाटी में प्रदर्शन के दौरान पुलिस बैरिकेड से आगे जाने की कोशिश करने पर असम कांग्रेस चीफ गौरव गोगोई और पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं को हिरासत में ले लिया है. लखनऊ में भारी बारिश के बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और CEC के इस्तीफे की मांग की.

यहां भी पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया.

असम कांग्रेस ने अपने मुख्यालय राजीव भवन से एक मार्च निकाला और उसकी योजना सीईसी का पुतला फूकने के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय की ओर बढ़ने की थी.

पुलिस ने राजीव भवन के पास बैरिकेड लगाए थे, जिन्हें गोगोई समेत प्रदर्शनकारी नेताओं ने पार करने की कोशिश की. उसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया.

इनका आरोप है कि CEC ज्ञानेश कुमार ने वोट चोरी कर लोकतंत्र पर सीधा हमला किया है, जिसे माफ नहीं किया जा सकता.

कांग्रेस की मांग है कि ज्ञानेश कुमार को पद से हटाया जाए और उन्हें गिरफ्तार किया जाए.

#WATCH | Uttar Pradesh | Amid heavy rain in Lucknow, Congress workers protest against Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar and demand his resignation; Police detain the protestors pic.twitter.com/Axqqd7ee3P

ANI (@ANI) September 25, 2026

<scrip

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।