विदेश

Central African Republic की Gold Mine ढहने से 100 से अधिक की मौत, कई मलबे में दबे

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 20 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
Central African Republic की Gold Mine ढहने से 100 से अधिक की मौत, कई मलबे में दबे

मध्य अफ्रीकी गणराज्य के पश्चिमी हिस्से में एक सोने की खदान ढहने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 100 से अधिक हो गई है। राहत कार्यों में जुटे रेड क्रॉस के एक स्वयंसेवक और एक स्थानीय अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

खदान ढहने की यह घटना मंगलवार सुबह कैमरून की सीमा के पास नाना-माम्बेरे प्रांत के जाम्बोये गांव की है। राहत कार्यों में शामिल रेड क्रॉस के स्थानीय स्वयंसेवक गेर्वैस गनागोरोह ने बताया कि अब तक 100 से अधिक शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि कई लोग घायल हैं और उनकी हालत गंभीर है।

जाम्बोये युवा परिषद के सदस्य बर्ट्रेंड बे यांगुओ ने भी मृतकों की संख्या 100 से अधिक बताई और कहा कि यह संख्या और बढ़ सकती है, क्योंकि कई लोग अब भी लापता हैं और कुछ अन्य मलबे में फंसे हुए हैं। यांगुओ ने कहा, ‘‘उनका जीवित बचना किसी चमत्कार से कम नहीं होगा।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।