राज्य

CG DR Hike: छत्तीसगढ़ में पेशनर्स को बड़ी राहत, महंगाई भत्ते में बंपर इजाफा, जानें कब से मिलेगा लाभ

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 26 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
CG DR Hike: छत्तीसगढ़ में पेशनर्स को बड़ी राहत, महंगाई भत्ते में बंपर इजाफा, जानें कब से मिलेगा लाभ

CG DR Hike : छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों के पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राज्य सरकार ने पेंशनर्स और परिवार पेंशनधारियों की DR (महंगाई राहत) में बढ़ोतरी कर दी है। अब 7वें वेतनमान के पेंशनर्स को 58 प्रतिशत, जबकि 6वें वेतनमान के पेंशनर्स को 257 प्रतिशत की दर से महंगाई राहत मिलेगी।

पेंशनर्स को इस डीआर का लाभ 1 जनवरी 2026 से दिया जाएगा। महंगाई राहत बढ़ने से पेंशनरों को मिलेगी ज्यादा राहत नगरीय निकायों के पेंशनरों के लिए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है.

महंगाई राहत में बढ़ोतरी को मंजूरी मिलने के बाद अब पेंशनरों को पहले की तुलना में ज्यादा राहत मिलेगी. 7वें वेतनमान में 58% DR का फैसला 7वें वेतनमान के पेंशनर्स और परिवार पेंशनधारियों को अब 58 प्रतिशत महंगाई राहत दी जाएगी।

वहीं 6वें वेतनमान के पेंशनर्स और परिवार पेंशनधारियों के लिए महंगाई राहत बढ़ाकर 257 प्रतिशत कर दी गई है। 1 जनवरी 2026 से मिलेगा DR का लाभ इस फैसले का लाभ पेंशनर्स को 1 जनवरी 2026 से मिलेगा। यानी पेंशनरों को बढ़ी हुई महंगाई राहत का लाभ 1 जनवरी से प्रभावी होगा। इससे पेंशनर्स को अतिरिक्त आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है।

सितंबर से दिसंबर 2025 के लिए फैसला इसके साथ ही छत्तीसगढ़ सरकार ने 1 सितंबर 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक की अवधि के लिए भी महंगाई राहत में संशोधन किया है। इस अवधि में 7वें वेतनमान के पेंशनर्स को 55%, जबकि 6वें वेतनमान के पेंशनरों को 252% की दर से महंगाई राहत मिलेगी।

डिप्टी सीएम अरुण साव ने किया अनुमोदन डिप्टी सीएम और नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव। डिप्टी सीएम और नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राज्य शासन की ओर से नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के संचालक को इस संबंध में पत्र जारी किया गया है। इसी के साथ बढ़ी हुई महंगाई राहत को लागू करने की प्रोसेस आगे बढ़ाई गई है।

हजारों पेंशनर्स को मिलेगा आर्थिक फायदा कुल मिलाकर, नगरीय निकायों के पेंशनर्स और परिवार पेंशनधारियों के लिए यह फैसला बड़ी राहत लेकर आया है। बढ़ी हुई महंगाई राहत से हजारों पेंशनर्स को आर्थिक रूप से फायदा मिलने की उम्मीद है। बढ़ती महंगाई के दौरान सरकार के इस फैसले को पेंशनर्स के लिए बड़ी सौगात माना जा रहा है। .

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।