खेल

CG Hockey League: रायपुर में 400 खिलाड़ियों का ट्रायल शुरू, 108 को मिलेगा मौका, 6 फ्रेंचाइजी टीमें खेलेंगी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 29 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
CG Hockey League: रायपुर में 400 खिलाड़ियों का ट्रायल शुरू, 108 को मिलेगा मौका, 6 फ्रेंचाइजी टीमें खेलेंगी

CG Hockey League : छत्तीसगढ़ में पहली बार होने जा रही छत्तीसगढ़ हॉकी लीग 2026 (Chhattisgarh Hockey League 2026) के लिए चयन ट्रायल (Selection Trial) सोमवार से शुरू हो गया। रायपुर के सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम (CG Hockey League Raipur) में 28 और 29 सितंबर को खिलाड़ियों का ट्रायल (CG Hockey League 2026) लिया जा रहा है।

CG Hockey League 2026 के लिए करीब 400 युवाओं ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद इनमें से 108 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने ट्रायल के संचालन और खिलाड़ियों के चयन के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारियां दी हैं। (Hockey India) छह टीमों के बीच होगा मुकाबला चयनित खिलाड़ियों से लीग की छह फ्रेंचाइजी टीमें (Franchise Teams) तैयार की जाएंगी।

इनमें राजधानी रॉयल्स, चित्रकूट चैलेंजर्स, संस्कारधानी स्ट्राइकर्स, चक्रधर चैंपियंस, न्यायधानी नाइट्स और मैनपाट टाइटन्स शामिल हैं। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग 2026 (Chhattisgarh Hockey League 2026) का पहला सीजन 21 अक्टूबर से 1 नवंबर तक रायपुर में होगा। सभी छह टीमें लीग चरण में मुकाबले (CG Hockey League Teams) खेलेंगी।

अंक तालिका में शीर्ष चार टीमों को सेमीफाइनल में जगह मिलेगी। दोनों सेमीफाइनल के विजेता फाइनल में खिताब के लिए आमने-सामने होंगे। 9 दिन का प्रशिक्षण शिविर लगेगा चयनित खिलाड़ियों के लिए नौ दिन का विशेष प्रशिक्षण शिविर (Training Camp) आयोजित किया जाएगा। इसका मकसद खिलाड़ियों को लीग मुकाबलों से पहले बेहतर तैयारी का मौका देना है।

इस दौरान स्थानीय खिलाड़ियों (Local Players) को अनुभवी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ अभ्यास और खेलने का अवसर मिलेगा। आयोजकों के अनुसार गुरजंत सिंह, शमशेर सिंह, सुरेंदर कुमार, जसकरण सिंह और देविंदर वाल्मीकि सहित कई खिलाड़ी लीग में शामिल होंगे। इससे छत्तीसगढ़ हॉकी लीग 2026 (Chhattisgarh Hockey League 2026) में युवा खिलाड़ियों को उच्च स्तर का अनुभव मिल सकता है।

लोकल खिलाड़ियों को मिलेगा मंच लीग में 108 स्थानीय खिलाड़ियों को प्रोफेशनल माहौल में खेलने का अवसर मिलेगा। खिलाड़ियों को अनुभवी खिलाड़ियों के साथ प्रशिक्षण और मुकाबले का अनुभव मिलेगा। खेल से जुड़े लोगों की नजर इस बात पर रहेगी कि प्रतियोगिता स्थानीय खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के कितने अवसर देती है।

यदि लीग आगे भी नियमित होती है और खिलाड़ियों को हॉकी इंडिया (Hockey India) के राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंटों और चयन शिविरों तक पहुंचने का अवसर मिलता है, तो इससे प्रदेश की हॉकी प्रतिभाओं को आगे बढ़ने में मदद मिल सकती है। ‘बघवा’ होगा लीग का शुभंकर छत्तीसगढ़ हॉकी लीग 2026 (Chhattisgarh Hockey League 2026) के लोगो में छत्तीसगढ़ का नक्शा शामिल किया गया है।

लीग की टैगलाइन ‘चलव रे संगी, हॉकी खेलबो’ रखी गई है। वहीं आधिकारिक शुभंकर ‘बघवा’ है, जो बाघ पर आधारित है। आयोजकों के मुताबिक इसे छत्तीसगढ़ के जंगलों और वन्यजीव विरासत से जोड़ा गया है। मैचों के दौरान मनोरंजन कार्यक्रम भी होंगे और दर्शकों के लिए सभी मुकाबलों में प्रवेश निःशुल्क रहेगा। छह टीमों के प्रायोजन (Sponsorship) को लेकर भी बैठकें जारी हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Asian Games 2026: सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, फाइनल में हो सकता है India vs Pakistan महामुकाबला

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।