व्यापार

CG TIN Portal: सीएम साय ने लॉन्च किया TIN पोर्टल, टिन संग्राहकों को मिलेगा उचित मूल्य, DBT से सीधे खाते में पहुंचेगी राशि

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 1 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
CG TIN Portal: सीएम साय ने लॉन्च किया TIN पोर्टल, टिन संग्राहकों को मिलेगा उचित मूल्य, DBT से सीधे खाते में पहुंचेगी राशि

CG TIN Portal: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सोमवार को छत्तीसगढ़ में टिन पोर्टल (TIN Portal) का शुभारंभ किया। छत्तीसगढ़ मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (CMDC) ने इंडियन ओवरसीज बैंक के सहयोग से टिन (Tribal Incentives on Natural Resources) पोर्टल विकसित किया है।

इसका उद्देश्य बस्तर संभाग के जनजातीय समुदायों द्वारा संग्रहित टिन अयस्क की खरीदी, परिवहन, बिक्री, मूल्य निर्धारण और भुगतान की पूरी प्रक्रिया को डिजिटल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाना है। मुख्यमंत्री ने इसे खनिज संसाधनों को जनजातीय आजीविका से जोड़ने वाली ‘मिनरल-टू-लाइवलीहुड (Mineral-to-Livelihood)’ पहल बताया।

LME आधारित मूल्य से मिलेगा उचित दाम टिन पोर्टल (TIN Portal) की सबसे महत्वपूर्ण विशेषताओं में लंदन मेटल एक्सचेंज आधारित मूल्य निर्धारण (LME Based Pricing) व्यवस्था शामिल है। इसके जरिए टिन संग्राहकों को अंतरराष्ट्रीय बाजार की स्थिति के अनुरूप अधिक पारदर्शी और उचित मूल्य देने की व्यवस्था की गई है।

वहीं प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से टिन की बिक्री की राशि सीधे हितग्राहियों के बैंक खातों में पहुंचेगी। इससे बिचौलियों की भूमिका कम होगी और भुगतान में देरी की संभावना भी घटेगी।

बैंकिंग व्यवस्था से पोर्टल के जुड़ने से जनजातीय परिवारों को सुरक्षित डिजिटल भुगतान के साथ वित्तीय समावेशन (Financial Inclusion) का भी लाभ मिलेगा। डिजिटल रजिस्ट्रेशन से रियल टाइम मॉनिटरिंग तक टिन खरीदी प्रक्रिया (Tin Procurement Process) को पोर्टल के जरिए डिजिटल वर्कफ्लो से जोड़ा गया है।

इसमें डिजिटल हितग्राही पंजीयन (Digital Beneficiary Registration), पहचान सत्यापन, बैंकिंग सेवाओं का एकीकरण, क्यूआर आधारित सत्यापन (QR Based Verification), स्मार्ट कार्ड, ऑनलाइन स्टॉक प्रबंधन, भुगतान राशि की स्वचालित गणना और ऑटोमेटेड रिपोर्टिंग जैसी सुविधाएं शामिल हैं।

CMDC मुख्यालय से लेकर क्षेत्रीय कार्यालयों और क्रय केंद्रों तक रियल टाइम निगरानी (Real Time Monitoring) की व्यवस्था की गई है। हितग्राहियों को एसएमएस अलर्ट (SMS Alert) के जरिए टिन बिक्री, भुगतान और लेन-देन की स्थिति की जानकारी मिल सकेगी।

यह भी पढ़ें: Prayagraj Patakha Factory Blast: प्रयागराज में पटाखा फैक्टरी में धमाका, 8 बच्चों समेत 11 लोगों की मौत, गोदाम पर चला बुलडोजर 6 केंद्रों से हो रही टिन की खरीदी CMDC की ओर से वर्तमान में बस्तर संभाग में 6 टिन क्रय केंद्र (Tin Procurement Centres) के जरिए जनजातीय हितग्राहियों से टिन अयस्क खरीदा जा रहा है।

दंतेवाड़ा जिले में बचेली, कटेकल्याण और चिकपाल तथा सुकमा जिले में तोंगपाल, नामा और चिंतलनार में ये केंद्र संचालित हैं। इसके अलावा बस्तर, दंतेवाड़ा और सुकमा में 3 नए टिन संग्रहण एवं क्रय केंद्र स्थापित करने की योजना है।

इससे दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले संग्राहकों को स्थानीय स्तर पर टिन बेचने की सुविधा मिलेगी और अधिक हितग्राही औपचारिक एवं पारदर्शी व्यवस्था से जुड़ सकेंगे।

नई SOP से आसान होगी सैंपलिंग और जांच टिन पोर्टल (TIN Portal) के साथ CMDC ने टिन अयस्क की खरीदी से बिक्री तक के लिए नई मानक संचालन प्रक्रिया (Standard Operating Procedure) भी लागू की है। इसके तहत प्रत्येक क्रय केंद्र के लिए अलग सैंपलिंग की व्यवस्था की गई है।

सैंपल की संख्या 12 से घटाकर 6 कर दी गई है और प्रत्येक सैंपल का मानकीकरण 50 ग्राम किया गया है। परीक्षण परिणाम को लेकर असहमति होने पर दोबारा जांच यानी री-एनालिसिस (Re-analysis) का प्रावधान भी रखा गया है। इससे प्रक्रिया को सरल बनाने के साथ परीक्षण और विश्लेषण की लागत कम करने का लक्ष्य है।

मासिक विश्लेषण शुल्क 14,400 रुपये से घटाकर 7,200 रुपये किया गया है। इन सुधारों से CMDC को सालाना करीब 10 लाख रुपये तक की संभावित बचत का अनुमान है।

यह भी पढ़ें: MP Primary Teacher Bharti: मध्यप्रदेश में प्राइमरी टीचर्स को लेकर DPI के निर्देश, 2025 के रिजल्ट के आधार पर आज ही नियुक्ति के आदेश जारी करें टिन खरीदी से जनजातीय परिवारों को मिला आर्थिक लाभ CMDC के अनुसार, टिन अयस्क की खरीदी के माध्यम से जनजातीय हितग्राहियों को लगातार आर्थिक लाभ पहुंचाया जा रहा है।

वित्तीय वर्ष 2024-25 में 8,707.2 किलोग्राम टिन अयस्क के लिए करीब 90.82 लाख रुपये का भुगतान किया गया। वहीं वित्तीय वर्ष 2025-26 में 20,895.335 किलोग्राम टिन अयस्क के लिए लगभग 3.81 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया।

सरकार का कहना है कि नया डिजिटल भुगतान सिस्टम (Digital Payment System) इस आर्थिक लाभ को अधिक पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से हितग्राहियों तक पहुंचाने में मदद करेगा। टिन संग्रहण को स्थायी आजीविका से जोड़ने की कोशिश बस्तर के दक्षिणी क्षेत्रों में जनजातीय समुदाय लंबे समय से टिन अयस्क का संग्रहण करते रहे हैं।

वर्ष 2013 में दंतेवाड़ा क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत पांच टिन अयस्क संग्रहण सहकारी समितियों का गठन किया गया था। अब TIN Portal के माध्यम से इस सामुदायिक व्यवस्था को डिजिटल तकनीक से जोड़ा जा रहा है। इसका उद्देश्य टिन संग्रहण को अधिक व्यवस्थित और स्थायी आजीविका गतिविधि (Livelihood Activity) के रूप में विकसित करना है।

इससे प्राकृतिक संसाधनों से मिलने वाला आर्थिक लाभ स्थानीय समुदायों तक सीधे पहुंचाने, उनकी आय बढ़ाने और आर्थिक आत्मनिर्भरता मजबूत करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: E-Ret Sangwari Portal: PM आवास हितग्राहियों को अब मिलेगी फ्री रेत, CM विष्णुदेव साय ने लॉन्च किया ‘ई-रेत संगवारी’ पोर्टल CMDC और इंडियन ओवरसीज बैंक के बीच हुआ MoU कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम (CMDC) और इंडियन ओवरसीज बैंक (Indian Overseas Bank) के बीच महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) भी हुआ।

इसके जरिए खनिज क्षेत्र में वित्तीय सहयोग, टिन संग्राहकों को पारदर्शी भुगतान और मूल्य संवर्धन से जुड़ी सुविधाओं को बढ़ावा देने का लक्ष्य रखा गया है।

कार्यक्रम में केंद्रीय कोयला एवं खान राज्यमंत्री श्री सतीश चंद्र दुबे, केंद्रीय शहरी आवासन राज्य मंत्री श्री तोखन साहू और CMDC चेयरमैन श्री सौरभ सिंह सहित अधिकारी मौजूद रहे।

सरकार के अनुसार, टिन पोर्टल (TIN Portal) सिर्फ भुगतान का माध्यम नहीं है, बल्कि टिन की पूरी खनिज मूल्य श्रृंखला (Mineral Value Chain) के डिजिटल प्रबंधन की व्यवस्था है। इससे सरकार को रियल टाइम राजस्व और खरीदी की जानकारी मिलेगी, जबकि CMDC को स्टॉक ट्रैकिंग, ऑडिट, भुगतान और क्रय केंद्रों की निगरानी में सुविधा होगी।

इस तरह यह पोर्टल छत्तीसगढ़ के खनिज संसाधनों को जनजातीय आजीविका से जोड़ने वाली महत्वपूर्ण मिनरल-टू-लाइवलीहुड (Mineral-to-Livelihood) पहल के रूप में काम करेगा। यह भी पढ़ें: Mahakal Pancham Sawari: Ujjain में भगवान महाकाल की पंचम सवारी, CM Mohan Yadav ने की पूजा-अर्चना, प्रदेश की खुशहाली की कामना

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।