अपराध

CG Weather Today: अगले 24 घंटे छत्तीसगढ़ में बारिश का कोई अलर्ट नहीं, मानसून की विदाई के आसार, जानें मौसम का हाल

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 2 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
CG Weather Today: अगले 24 घंटे छत्तीसगढ़ में बारिश का कोई अलर्ट नहीं, मानसून की विदाई के आसार, जानें मौसम का हाल

CG Weather Today : छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे मौसम में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। पूरे प्रदेश में मौसम सूखा रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने फिलहाल बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की है। रायपुर में साफ रहेगा मौसम राजधानी रायपुर में 1 अक्टूबर को मौसम ( CG Weather Today ) साफ रहने की संभावना है।

रायपुर में अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। छत्तीसगढ़ में अभी बारिश नहीं पिछले 24 घंटे के दौरान लगभग पूरे छत्तीसगढ़ में मौसम सूखा रहा। इस दौरान प्रदेश में कहीं भी खास बारिश दर्ज नहीं हुई। राजनांदगांव में 34 डिग्री सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान रहा, जबकि पेंड्रा रोड में 18.4 डिग्री सबसे कम न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।

क्या वापस लौटेगी बारिश ?

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2 से 3 दिन में छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो सकती हैं। यानी प्रदेश के कुछ इलाकों में मानसून ( CG Monsoon Update ) की विदाई शुरू होने के आसार हैं। वैदर सिस्टम का असर उत्तर-पश्चिम और उससे लगे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में ऊपरी हवा का साइक्लोनिक सिस्टम बना हुआ है।

इसके अलावा दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश और आसपास के बिहार में भी ऊपरी हवा का एक साइक्लोनिक सिस्टम मौजूद है। फिलहाल इन सिस्टम का छत्तीसगढ़ के मौसम पर कोई बड़ा असर नजर नहीं आ रहा है। ये खबर भी पढ़ें: सूरजपुर में नाबालिग से रेप का आरोप, लड़की ने ब्लेड और सब्बल से की 65 साल के बुजुर्ग की हत्या 2 दिन बाद भी बारिश के आसार कम मौसम विभाग के अनुसार, 2 दिन बाद भी छत्तीसगढ़ में मौसम सूखा रहने की संभावना है।

फिलहाल बारिश का अलर्ट नहीं है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।