राज्य

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में 16 अक्टूबर को बदलेगा मौसम, कई हिस्सों में बारिश के साथ तेज हवा और गरज-चमक

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 16 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में 16 अक्टूबर को बदलेगा मौसम, कई हिस्सों में बारिश के साथ तेज हवा और गरज-चमक

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के बाद भी मौसम पूरी तरह शुष्क नहीं होगा। मौसम विभाग के मुताबिक 16 अक्टूबर को प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही गरज-चमक और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर (CG Weather Today) की ओर से 15 अक्टूबर को जारी पूर्वानुमान के अनुसार, 16 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। खासतौर पर दक्षिणी छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ मौसम बदलने की संभावना बनी हुई है। इसके अलावा कुछ स्थानों पर बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है और तेज हवा भी चल सकती है।

मौसम विभाग ने इस दौरान लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। 15 अक्टूबर को कैसा रहा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, 15 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में रहा। राजधानी रायपुर के लालपुर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और (CG Weather Today) न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बिलासपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री, जगदलपुर में 32.1 डिग्री और दुर्ग में 31.8 डिग्री सेल्सियस रहा। अगले 3 दिन भी बारिश और गरज-चमक मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 16 अक्टूबर के बाद भी मौसम में हलचल बनी रह सकती है। 17 और 18 अक्टूबर को भी एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

इन दिनों गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना भी बनी रहेगी। वहीं 19 अक्टूबर को भी एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश (CG Weather Today)और गरज-चमक की संभावना जताई गई है। 20 और 21 अक्टूबर को भी कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है, हालांकि इन दिनों के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। क्यों बदल रहा मौसम?

IMD के मुताबिक दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत और बंगाल की खाड़ी के आसपास निचले क्षोभमंडलीय स्तरों पर पूर्वी और उत्तर-पूर्वी हवाएं सक्रिय हैं। इसके अलावा दक्षिणी तटीय तमिलनाडु से ओडिशा तट के पास उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी तक एक ट्रफ बनी हुई है। इन्हीं मौसमी परिस्थितियों के कारण दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

IMD की लोगों को सलाह गरज-चमक के दौरान मौसम विभाग ने सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी है। बिजली चमकने या गरज सुनाई देने पर पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें और खुले स्थानों से दूर रहें। किसानों को कटी हुई फसल को सुरक्षित स्थान पर रखने की सलाह भी दी गई है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।