अपराध

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में 19 सितंबर से बढ़ेगी बारिश, 20 से कई इलाकों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 17 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में 19 सितंबर से बढ़ेगी बारिश, 20 से कई इलाकों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट

CG Weather Today : छत्तीसगढ़ ( Chhattisgarh Weather ) में पिछले 24 घंटे के दौरान ज्यादातर जगह मौसम शुष्क रहा। कुछ स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक 16 सितंबर को राजनांदगांव में प्रदेश का सबसे अधिक तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि पेंड्रारोड में सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री रहा।

मौसमी बारिश सामान्य से करीब 5 प्रतिशत कम रही। 19 सितंबर से बारिश का दायरा बढ़ेगा छत्तीसगढ़ (CG Weather Today) में अगले कुछ दिनों के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग ने बताया कि 19 सितंबर से बारिश ( Chhattisgarh Rain Alert ) के वितरण और तीव्रता में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

16 सितंबर को प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। 17 और 18 सितंबर को भी कुछ स्थानों पर बारिश का अनुमान है। यह भी पढ़ें: IPS Bushra Bano Transfer: सलाम और इंशाल्लाह वाले UPSC वीडियो पर विवाद, IPS बुशरा बानो का खड़गपुर से ट्रांसफर 20 सितंबर से भारी बारिश का अलर्ट (CG Weather Today) 19 सितंबर को प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

वहीं 20 सितंबर को भी कई जगह बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश (Heavy Rain Alert) होने की संभावना है। इस दौरान गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली का अलर्ट भी जारी किया गया है। 21 और 22 सितंबर को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना बताई गई है।

यह भी पढ़ें: Illegal Liquor Sales: बिलासपुर में ढाबों पर अवैध शराब की बिक्री का खुलासा, हॉलिडे इन और मम्मी दा ढाबा के संचालक गिरफ्तार, शराब जब्त रायपुर में 34 डिग्री तक तापमान रायपुर (Raipur Weather) में 16 सितंबर को आसमान आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना थी। (CG Weather Today) शहर में अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

वहीं अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है। प्रदेश में मौसम की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में योग को बढ़ावा देने की तैयारी: 1800 योग शिक्षकों की होगी नियुक्ति, स्कूलों, छात्रावासों और वेलनेस सेंटरों में योग पर फोकस गरज-चमक के दौरान सावधानी जरूरी (CG Weather Today) मौसम विभाग ने आकाशीय बिजली और गरज-चमक ( Thunderstorm Alert ) के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है।

गड़गड़ाहट सुनाई देने पर घर या सुरक्षित पक्के आश्रय में जाने को कहा गया है। पेड़ों के नीचे खड़े नहीं होने और बिजली की लाइनों से दूर रहने की सलाह दी गई है। खुले में रखी कृषि उपज को भी सुरक्षित स्थान पर रखने के निर्देश दिए गए हैं। यह भी पढ़ें: IPS Bushra Bano Transfer: सलाम और इंशाल्लाह वाले UPSC वीडियो पर विवाद, IPS बुशरा बानो का खड़गपुर से ट्रांसफर

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।