CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में बारिश की रफ्तार होगी कम, 2-3 डिग्री चढ़ेगा पारा, 17 सितंबर तक वज्रपात की चेतावनी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
CG Weather Today : छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट ( CG Weather Today ) में बारिश को लेकर राहत की खबर है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर (Meteorological Centre Raipur) के 13 सितंबर के बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। बस्तर संभाग में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई।
प्रदेश में मौसमी बारिश सामान्य रही और इसमें सामान्य से 4% की कमी दर्ज की गई है। 13 सितंबर से बारिश की तीव्रता में कमी आने की संभावना जताई गई है। अगले 2 दिनों में 2-3 डिग्री बढ़ेगा तापमान मौसम विभाग की रिपोर्ट के ( CG Weather Today ) मुताबिक बारिश कमजोर होने के साथ गर्मी में कुछ बढ़ोतरी हो सकती है।
मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना जताई है। इसके बाद तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। 13 सितंबर को प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री रायपुर और सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री जगदलपुर में दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें: Womens Asia Cup Final: भारत ने श्रीलंका को 72 रन से हराकर जीता एशिया कप, 8वीं बार बना चैंपियन, शेफाली-स्मृति की शानदार पारी 17 सितंबर तक वज्रपात की चेतावनी 7 दिन के बारिश पूर्वानुमान ( Rainfall Forecast ) में 14 से 17 सितंबर तक प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
( CG Weather Today ) इस दौरान एक-दो स्थानों पर गरज-चमक और वज्रपात (Thunderstorm Lightning) की चेतावनी भी जारी की गई है। 18 और 19 सितंबर को भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है, हालांकि इन दोनों दिनों के लिए मौसम विभाग ने कोई चेतावनी जारी नहीं की है। यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: काजी तौकीर के सपोर्ट में उतरीं हिना खान, बोलीं- ध्यान खींचने के लिए लड़ाई-झगड़े की जरूरत नहीं रायपुर में बादल और बारिश के आसार रायपुर मौसम ( Raipur Weather ) की बात करें तो 13 सितंबर के लिए जारी पूर्वानुमान में आसमान सामान्यतः बादलों से घिरा रहने और एक-दो बार बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना बताई गई।
राजधानी में अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट ( CG Weather Today ) में बारिश कम होने के बावजूद लोगों को बिजली चमकने और गरज के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। यह भी पढ़ें: Post Office Schemes: पोस्ट ऑफिस की इन योजनाओं में निवेश से बेटी के लिए ₹71 लाख का फंड, बुजुर्गों को हर तिमाही ₹61,500 की कमाई कम दबाव और मानसून द्रोणिका का असर मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरी विदर्भ और उससे सटे मध्य प्रदेश से जुड़ा कम दबाव का क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश और उत्तरी विदर्भ के आसपास सक्रिय था।
इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ था। वहीं मानसून द्रोणिका जैसलमेर, कोटा, कम दबाव क्षेत्र के केंद्र, राजनांदगांव और भवानीपटना से होते हुए पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई थी। इन्हीं मौसमी सिस्टम के बीच छत्तीसगढ़ मौसम (Chhattisgarh Weather) में अगले कुछ दिनों तक हल्की-मध्यम बारिश जारी रहने का अनुमान है।
यह भी पढ़ें: PM Kisan Yojana Rules: क्या पिता-पुत्र दोनों ले सकते हैं योजना का लाभ, अलग जमीन और परिवार होने पर क्या है नियम, जानें पूरी जानकारी
📡 स्रोत: NewsData.io