CG Weather Today: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में होगी हल्की बारिश, कुछ जिलों में हैवी रेन अलर्ट

CG Weather Today 20 August: छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने वाला है। हालांकि बारिश की तीव्रता में धीरे-धीरे कमी आने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 20 अगस्त को प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। कुछ जिलों पर भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की भी आशंका है।
इसके बाद 21 और 22 अगस्त को भी कई इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा, लेकिन इसकी तीव्रता कम हो सकती है। एक्टिव वैदर सिस्टम छत्तीसगढ़ में बारिश की मुख्य वजह उत्तर झारखंड और उससे लगे दक्षिण-पश्चिमी बिहार और दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर बना अच्छी तरह से चिह्नित निम्न दबाव का क्षेत्र है।
इसके साथ मानसून ट्रफ भी एक्टिव है, जो इस सिस्टम के केंद्र से होकर आगे बंगाल की खाड़ी तक जा रही है।
इसी सिस्टम के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में नमी पहुंच रही है और बारिश का दौर बना हुआ है। 20 अगस्त को इन जिलों में बारिश का ज्यादा असर 20 अगस्त को राजनांदगांव, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में बारिश की एक्टिविटी ज्यादा रहने की संभावना है।
इन इलाकों में कुछ जिलों में मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा समेत कई जिलों में हल्की बारिश का अनुमान है। 21 और 22 अगस्त को क्या होगा ?
अगले 2 दिनों में भी प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हालांकि 20 अगस्त के बाद भारी बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। यानी बारिश पूरी तरह थमने वाली नहीं है, लेकिन लगातार तेज बारिश का दौर कमजोर पड़ सकता है।
कैसा रहेगा राजधानी रायपुर का मौसम रायपुर में 20 अगस्त को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। राजधानी में एक-दो बार बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
ये खबर भी पढ़ें: हड़ताल के बीच छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, MBBS इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाया, 15,900 से बढ़कर मिलेगा 25 हजार पिछले 24 घंटे में भी तेज बारिश पिछले 24 घंटों में सुकमा जिले के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई, जबकि बलरामपुर में एक-दो जिलों में भारी बारिश हुई।
छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम 22.2 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में दर्ज किया गया।
📡 स्रोत: NewsData.io