CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मानसून फिर सक्रिय, 18 जिलों में गरज-चमक और आकाशीय बिजली का अलर्ट, 30-40 KMH की रफ्तार से चल सकती है हवा

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।
दक्षिणी उत्तर प्रदेश और उससे लगे उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश के ऊपर बने निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से अगले 24 घंटे तक प्रदेश में मानसून के सक्रिय रहने की संभावना है। भारी बारिश के साथ गरज-चमक मौसम विभाग ने 27 अगस्त को प्रदेश में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया है।
वहीं, कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। 18 जिलों में गरज-चमक, बिजली और तेज हवा की चेतावनी मौसम विभाग के चेतावनी मानचित्र के अनुसार, सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, बारिश और अचानक 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है।
इन इलाकों में मौसम खराब होने के दौरान लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। खासकर आकाशीय बिजली के समय खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की जरूरत है। अगले 24 घंटे में कैसा रहेगा मौसम? मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
वहीं, एक-दो स्थानों पर भारी बारिश और गरज-चमक के साथ वज्रपात की संभावना है। दो दिनों के बाद भी प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है।
ये भी पढ़ें: Digvijaya Singh Hunger Strike: भोपाल में शिक्षक उम्मीदवारों के बीच पहुंचे दिग्विजय सिंह, बोले- मांगें नहीं मानीं तो 24 घंटे करूंगा भूख हड़ताल दक्षिणी यूपी में बना निम्न दबाव क्षेत्र, छत्तीसगढ़ पर असर मौसम विभाग के 26 अगस्त के बुलेटिन के मुताबिक, दक्षिणी उत्तर प्रदेश और उससे लगे उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है।
इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से करीब 4.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला है। इसके अलावा मानसून द्रोणिका जम्मू, देहरादून, शाहजहांपुर, दक्षिणी उत्तर प्रदेश और उससे लगे उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश में बने निम्न दबाव क्षेत्र के केंद्र से होते हुए रांची और आगे उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक जा रही है।
ये भी पढ़ें: Breaking News Live Update 26 August: यूपी में हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर की हत्या, जिम से निकलते ही 18 गोलियां मारीं
📡 स्रोत: NewsData.io