देश

CGBSE ने छात्रों को दी राहत

लेखक: AIR Raipur अंतिम अपडेट: 25 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
CGBSE ने छात्रों को दी राहत

रायपुर, 25 अगस्त 2026 छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी द्वितीय मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 में शामिल विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी है। मंडल ने परीक्षा में उत्तीर्ण और अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों को निर्धारित पात्रता के अनुसार स्कूलों में प्रवेश देने के निर्देश जारी किए हैं।

विद्यार्थियों को प्रवेश लेने के लिए 27 अगस्त 2026 तक का समय दिया गया है। इस संबंध में मंडल ने सभी स्कूलों के प्राचार्यों को आदेश जारी किया है छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी द्वितीय मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 का परीक्षा परिणाम 13 अगस्त 2026 को जारी किया गया था।

अब मंडल ने परिणाम के आधार पर विद्यार्थियों के प्रवेश को लेकर सभी मान्यता प्राप्त स्कूलों के प्राचार्यों को निर्देश जारी किए हैं।

A
AIR Raipur

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।