विदेश

चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 30 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा

भारतीय हॉकी टीम ने एक बार फिर अपने शानदार खेल से विरोधी टीम को पीछे छोड़ दिया है.

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में भारत ने चीन को 5-2 से हराकर लगातार दूसरी जीत हासिल की. इस मुकाबले में कप्तान हरमनप्रीत सिंह और सुखजीत सिंह का प्रदर्शन खास रहा.

दोनों ने दो-दो गोल दागे, जबकि जुगराज सिंह ने एक गोल करके टीम की जीत में अहम योगदान दिया. भारत ने इस जीत के साथ टूर्नामेंट में अपना दम दिखाया है.

भारत ने मैच की शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया. मुकाबले के 12वें मिनट में सुखजीत सिंह ने शानदार गोल करके टीम का खाता खोला.

लेकिन, चीन ने हार नहीं मानी और 26वें मिनट में यांग पेंग ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके स्कोर 1-1 कर दिया. पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली.

दूसरे हाफ में हरमनप्रीत का कमाल

ब्रेक के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने मैच की रफ्तार बढ़ा दी.

हरमनप्रीत सिंह ने 27वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत को फिर से आगे कर दिया. इसके बाद 31वें मिनट में उन्होंने एक और गोल दागा.

वहीं, सुखजीत सिंह ने 34वें मिनट में अपना दूसरा गोल करके भारत की बढ़त 4-1 कर दी.

चीन ने 36वें मिनट में चेन चोंगकोंग के गोल से वापसी की कोशिश की.

उन्होंने ड्रैगफ्लिक के जरिए गेंद को गोलपोस्ट तक पहुंचाया और स्कोर 4-2 कर दिया.

जुगराज के गोल से भारत की जीत पक्की

आखिरी क्वार्टर में जुगराज सिंह ने 47वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके भारत का स्कोर 5-2 कर दिया. इसके बाद भारतीय टीम ने अपनी बढ़त बनाए रखी और चीन को वापसी का मौका नहीं दिया.

अब जापान से होगा मुकाबला

भारत ने इससे पहले बांग्लादेश को 13-0 से हराया था. अब टीम इंडिया 30 अक्टूबर को जापान के खिलाफ मैदान पर उतरेगी.

लगातार दो जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों की कोशिश अगले मुकाबले में भी इसी प्रदर्शन को जारी रखने की होगी.

यह भी पढ़ें:

<p style="text

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।