व्यापार

चॉकलेट के नाम पर सेहत से खिलवाड़, फैक्ट्री में मिली गंदगी, लाइसेंस सस्पेंड

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 2 अक्टूबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
चॉकलेट के नाम पर सेहत से खिलवाड़, फैक्ट्री में मिली गंदगी, लाइसेंस सस्पेंड

अगर आप भी बाजार से पैकेज्ड एडिबल ऑयल या ऑनलाइन चॉकलेट खरीदते हैं, तो यह जानकारी आपके काम की है.

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन मिलने के बाद दो कंपनियों के लाइसेंस तुरंत सस्पेंड कर दिए हैं.

जांच के दौरान इन कंपनियों की यूनिट में गंदगी, कीड़े-मकौड़े, सीवेज का पानी, बिल्ली की गंदगी और एक्सपायर्ड फूड कलर्स जैसी कई खामियां सामने आईं.

FSSAI की यह कारवाई 1 अक्टूबर 2026 को मैसर्स शिवम एग्रो और मैसर्स टीसीएफ चॉकलेट्स एंड गिफ्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ की गई है.

इन दोनों कंपनियों को लाइसेंस सस्पेंड रहने के दौरान अपना कारोबार बंद रखने और सभी कमियों को दूर करने के बाद अनुपालन रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया गया है.

चॉकलेट फैक्ट्री में मिली बिल्ली की गंदगी

दरअसल, TCF चॉकलेट्स एंड गिफ्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ यह कार्रवाई एक ग्राहक की शिकायत के बाद की गई.

जानकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से चॉकलेट मंगाई थी, लेकिन उसकी क्वालिटी को लेकर उसने शिकायत दर्ज की थी. इसके बाद अधिकारियों ने कंपनी की यूनिट का जांच किया.

जांच के दौरान चॉकलेट तैयार करने वाले इलाके में कई कमियां पाई गई.

The licences of FBOs M/s Shivam Agro and M/s TCF Chocolates amp; Gifts Pvt. Ltd.

have been suspended with immediate effect following serious food safety violations identified during inspection.

The action reinforces the importance of food safety, hygiene amp; regulatory compliance. https://t.co/sGHeyBUDjx

FSSAI (@fssaiindia) October 1, 2026

फैक्ट्री में कुछ जगह खुली नालियां भी मिलीं.

प्रोसेसिंग एरिया में बिल्ली की गंदगी और कीड़े-मकौड़े पाए गए.

पिछली जांच में यूनिट का अनुपालन स्कोर सिर्फ 14 प्र

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।