चक्रवात अर्नब से आंध्र-ओडिशा में 5 मौतें:पेड़ उखड़े, पुल-सड़कें टूटीं; आज छत्तीसगढ़ में बारिश; MP-राजस्थान सहित 15 राज्यों में बारिश-ठंड बढ़ेगी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के कारण आंध्र प्रदेश और ओडिशा में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं कई इलाकों में पेड़ गिर गए और पुल-सड़कें टूट गईं। चक्रवात का असर मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार और उत्तर प्रदेश समेत 15 राज्यों में दिख रहा है। यहां बुधवार रात से बारिश हो रही है, जो अगले दो दिनों तक जारी रहने का अनुमान है।
छत्तीसगढ़ के 12 और ओडिशा के 16 जिलों में गुरुवार को स्कूल बंद रहेंगे। ओडिशा में करीब 30 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। गजपति जिले में लगातार बारिश के कारण बालीबाड़ा घाटी रोड पर लैंडस्लाइड हुई। पहाड़ी का हिस्सा ढहने और तीन पेड़ गिरने से सड़क बंद हो गई, जिससे छह गांवों का संपर्क टूट गया।
चक्रवात अर्नब कमजोर होकर डीप डिप्रेशन में बदला चक्रवात अर्नब मंगलवार देर रात करीब 3:30 बजे आंध्र प्रदेश के तट से टकराया था। इस दौरान 125 से 135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं और भारी बारिश हुई। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, चक्रवात अर्नब कमजोर होकर डीप डिप्रेशन में बदल गया है।
गुरुवार सुबह तक इसके डिप्रेशन और शाम तक कम दबाव वाले स्पष्ट क्षेत्र में बदलने की संभावना है। देशभर से मौसम की तस्वीरें… सैटेलाइट मैप में देखें देशभर में मौसम राज्यों में मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: भोपाल-ग्वालियर समेत 12 जिलों में आज तेज बारिश का अलर्ट चक्रवात अर्नब के असर से मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी है।
बुधवार को सतना, कटनी और छतरपुर समेत कई जिलों में बारिश हुई। गुरुवार को इसका असर और बढ़ने की संभावना है। मौसम केंद्र ने भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, बैतूल, हरदा, ग्वालियर सहित 12 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: 27 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, रात का पारा 10 डिग्री तक पहुंचा राजस्थान के 27 जिलों में गुरुवार को तेज बारिश का अलर्ट है।
बुधवार देर शाम भरतपुर और कोटा संभाग के कुछ इलाकों में बादल छाए और देर रात हल्की बारिश हुई। मौसम में बदलाव से ठंड बढ़ गई है। पिछले 24 घंटे में जयपुर, पिलानी, सीकर, बाड़मेर और चूरू समेत लगभग सभी शहरों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सीकर और फतेहपुर में रात का तापमान गिरकर 10 डिग्री तक पहुंच गया।
पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: 5 जिलों में बारिश, केदारनाथ में बर्फबारी से हेलीकॉप्टर
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar