राज्य

चक्रवात 'अर्णब' का बढ़ा खतरा, सरकार ने तेज की तैयारी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
चक्रवात 'अर्णब' का बढ़ा खतरा, सरकार ने तेज की तैयारी

अक्टूबर 26, नई दिल्ली: बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्णब' का खतरा लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, 28 अक्टूबर की सुबह आंध्र प्रदेश के तट पर तूफान के टकराने की आशंका है। इस दौरान हवा की रफ्तार 140 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। तूफान के असर से ओडिशा के दक्षिणी जिलों में भारी बारिश की आशंका है। इसे देखते हुए राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

चक्रवात 'अर्नब' बंगाल की खाड़ी से आंध्र प्रदेश के तट की ओर तेजी से बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, 27 अक्टूबर तक इसके चक्रवाती तूफान का रूप लेने की आशंका है। इस दौरान 140 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। चक्रवात के खतरे को देखते हुए आंध्रप्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु और केरल के तटीय इलाके में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ में ऑरेंज अलर्ट है। चक्रवात से निपटने के लिए ओडिशा सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। भुवनेश्वर में हुई उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों को अलर्ट रहने और राहत-बचाव व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए गए। गंजाम, गजपति, रायगढ़ा, कोरापुट, मलकानगिरी और नबरंगपुर में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इन जिलों में स्कूल, कॉलेज और आंगनवाड़ी केंद्र बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।

ओडिशा के 6 संवेदनशील जिलों में 27 ओड्राफ और 6 एनडीआरएफ टीमें तैनात की गई हैं। गंजाम में 9 ओड्राफ और 2 एनडीआरएफ टीमें, जबकि गजपति में 6 ओड्राफ और 1 एनडीआरएफ टीम तैनात है। रायगढ़ा, कोरापुट और मलकानगिरी में 3-3 ओड्राफ और एक-एक एनडीआरएफ टीम मौजूद है। नबरंगपुर में 3 आपातकालीन प्रतिक्रिया टीमें तैनात की गई हैं। प्रशासन निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और राहत शिविरों में भोजन, पेयजल और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की तैयारी कर रहा है।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

चक्रवात ‘अर्णब’ बंगाल की खाड़ी में तेज़ी से बढ़ता हुआ तूफान है, जिसे मौसम विभाग ने 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश के तट पर टकराने की संभावना जताई है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि इसकी हवा 140 किमी/घंटा तक पहुँच सकती है, जिससे ओडिशा के दक्षिणी जिलों में भारी बारिश और बाढ़ का खतरा बढ़ रहा है। आम जनता पर इसका असर गंभीर हो सकता है: घरों, फसलों और बुनियादी ढाँचे को नुकसान, परिवहन में बाधा, और जीवन-धमकी देने वाले तूफानी लहरें। सरकार ने तैयारियों को तेज़ किया है ताकि इस खतरे से निपटा जा सके।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।