चक्रवात ‘अर्नब’ का खतरा बढ़ा, ओडिशा के छह जिलों में हाई अलर्ट
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अक्टूबर 27, नई दिल्ली: बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात 'अर्नब' अगले करीब 12 घंटों में गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक इसके 28 अक्टूबर की सुबह बापटला और विशाखापत्तनम के बीच, यानम के पास आंध्र प्रदेश तट से टकराने की आशंका है। तूफान के दौरान 115-125 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जबकि हवा के झोंके 140 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है।
आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा में भारी से अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। संभावित असर को देखते हुए ओडिशा के छह जिलों गंजाम, गजपति, रायगढ़ा, कोरापुट, मलकानगिरि और नबरंगपुर में हाई अलर्ट जारी किया गया है। गंजाम में आज से 29 अक्टूबर तक सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।
वहीं गजपति, रायगढ़ा, कोरापुट, मलकानगिरि और नबरंगपुर में 28 और 29 अक्टूबर को स्कूल, कॉलेज और आंगनवाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। संवेदनशील और निचले इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों, दिव्यांगों और बच्चों को प्राथमिकता दी जा रही है। समुद्र तटों पर जाने, मछली पकड़ने और पर्यटन स्थलों पर आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।
NDRF, ODRAF, अग्निशमन और पुलिस की टीमें तैनात हैं। राहत शिविर तैयार किए गए हैं और जरूरत पड़ने पर सहायता के लिए नौसेना, वायुसेना तथा तटरक्षक बल को भी अलर्ट पर रखा गया है।
FILE PHOTO