राजनीति

चक्रवाती तूफान अर्नब भारत से टकराया, ये राज्य प्रभावित, कई पुल टूटे, NH-326 बंद

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 24 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
चक्रवाती तूफान अर्नब भारत से टकराया, ये राज्य प्रभावित, कई पुल टूटे, NH-326 बंद

ओडिशा के मलकानगिरी में चक्रवात 'अर्नब' ने तबाही मचाई हुई है. लगातार बारिश से ओडिशा का मलकानगिरी जिला पानी में डूब चुका है. बारिश के साथ तेज हवाओं के कारण कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए हैं.

कुछ जगहों पर पुलों को भी नुकसान पहुंचा है, जिससे क्षेत्रों का आपसी संपर्क टूट गया.

जानकारी के अनुसार, मलकानगिरी में लगातार भारी बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं.

कांकुरुकोंडा, कन्याश्रम, एमवी-90 और एमवी-96 पुलों के ऊपर तीन से चार फीट तक बाढ़ का पानी बह रहा है. नतीजतन, मलकानगिरी और कालीमेला, मोटू और पोडिया के बीच संपर्क टूट गया है.

जिले से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-326 पर पानी भरा है, जिसकी वजह से जिला प्रशासन ने हाईवे को कुछ समय के लिए बंद कर दिया है.

हालांकि, इसके कारण कई जगहों पर सैकड़ों गाड़ियां फंसी हुई हैं.

इसके अलावा, भारी बारिश के कारण कई जगहों पर पेड़ गिरने से भी सड़कें बंद हो गई हैं. लोगों की सुरक्षा के लिए सभी पुलों के पास पुलिस तैनात की गई है.

प्रशासन ने कहा, अगले कुछ घंटे भारी

मलकानगिरी में चक्रवात 'अर्नब' के कारण मौसम विभाग ने दो दिन का रेड अलर्ट जारी किया था.

मलकानगिरी के एडीएम बेदाबर प्रधान ने आईएएनएस को बताया कि अगले कुछ घंटे और भारी हो सकते हैं. इसके लिए जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी की है. चक्रवात के कारण पहले से ही जिले में रेड अलर्ट है.

इसमें आपसी संपर्क भी टूट चुका है.

उन्होंने बताया कि तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और चेन्नई से आनी वाली गाड़ियां यहां फंसी हुई हैं.

जिला प्रशासन और पंचायतों की ओर से प्रभावित लोगों के लिए खान-पान और अन्य जरूरी सामग्री पहुंचाई जा रही है.

वहीं, एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा कि जिले में पिछले तीन दिन से लगातार बारिश हो रही है. इसके कारण कई जगहों पर जलभराव है.

मुख्यमंत्री ने सभी जिलों के लिए जारी किए आदेश

चक्रवात 'अर्नब' पर ओड

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

चक्रवाती तूफान अर्नब ने ओडिशा के मलकानगिरी जिले पर तेज बारिश और तेज हवाओं के साथ हमला किया, जिससे नदी-नाले उफान पर आ गए और कई पुल टूट गए। यह विषय चक्रवात के प्रभाव और बुनियादी ढांचे पर इसके असर को दर्शाता है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे क्षेत्र में आपसी संपर्क टूट गया, NH-326 बंद हो गया और लोगों की आवागमन व आपूर्ति में बाधा आई। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि आपातकालीन सहायता पहुँचने में देरी, खाद्य एवं दवाओं की कमी, और आर्थिक गतिविधियों में रुकावट पैदा हो।

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।