चलती बाइक पर आतिशबाजी, नर्मदापुरम में खतरनाक स्टंट का Video वायरल

रिपोर्ट- शैलेंद्र कौरव, नर्मदापुरम. मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में चलती बाइक पर पटाखे रखकर आतिशबाजी करने का एक वीडियो सामने आया है. मामला एसपी ऑफिस चौराहे के पास का बताया जा रहा है. शुक्रवार रात कुछ युवक बाइक पर पटाखे रखकर सड़क पर आतिशबाजी करते नजर आए.
इस दौरान सड़क पर चिंगारियां उड़ती रहीं, जिससे वहां से गुजर रहे लोगों और वाहन चालकों में डर का माहौल बन गया. वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने युवाओं पर कार्रवाई की मांग की है.
📡 स्रोत: News18 Hindi MP