चलती बस में झपटमारी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, कोरबा से 7 महिलाओं समेत 9 गिरफ्तार, 8 हजार रुपये जब्त

बिलासपुर-रतनपुर मार्ग पर चलती बस में महिला के गले से सोने की चेन झपटने वाले गिरोह के 9 सदस्यों को रतनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में 7 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं, जो कोरबा जिले के बांगो थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।
📡 स्रोत: NewsData.io