व्यापार

चमनगंज में हिस्ट्रीशीटर ने कैफे संचालक को बीच सड़क पीटा:TET फार्म भरने में मात्रा में हुई थी हेरफेर, दोनों पक्ष के चार लोग हिरासत में

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 3 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
चमनगंज में हिस्ट्रीशीटर ने कैफे संचालक को बीच सड़क पीटा:TET फार्म भरने में मात्रा में हुई थी हेरफेर, दोनों पक्ष के चार लोग हिरासत में

चमनगंज के रूपम चौराहे पर TET आवेदन फार्म में मात्रा गलत होने पर हिस्ट्रीशीटर ने अपने गुर्गों के साथ मिलकर कैफे में धावा बोल जमकर मारपीट की। इतना ही नहीं बीच सड़क मारपीट की सूचना पर मौके पर पहुंचे दरोगा के सामने भी दोनों पक्षों में लात-घूंसे चलते रहे। घटना से जुड़े चार वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे है, जिसमें दौड़ा-दौड़ाकर मारपीट के अलावा सरे बाजार गुंडई होती नजर आ रही है।

इमरान नाम का युवक भरने गया था फार्म चमनगंज निवासी अबुजर का रूपम चौराहे पर एबी नाम से कैफे है। अबुजर के मुताबिक गुरुवार रात करीब 10 बजे इमरान नाम का युवक TET आवेदन फार्म भराने पहुंचा था। फार्म भरने के बाद जैसे ही उसे प्रिंट आउट दिया तो उसमें मात्रा में हेरफेर हो गया था। गलती स्वीकारने के साथ जैसे ही कहा कि, तुरंत फार्म में एडिट प्रक्रिया नहीं हो पाएगी।

यह सुन इमरान ने बदतमीजी कर गाली-गलौज करने के साथ देख लेने की धमकी दी। आरोप है कि इसके बाद करीब आधे घंटे बाद वह बाइक से क्षेत्रीय हिस्ट्रीशीटर के साथ दुकान में आ धमका और गाली-गलौज कर मारपीट करने लगा। गुर्गों ने कैफे संचालक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। उसे बचाने जो आया उससे भी मारपीट की। फिर अबुजर की तरफ से आए कुछ लोगों ने भी आरोपियों से हाथापाई की।

दरोगा के सामने मारपीट, गुंडई के चार वीडियो वायरल मारपीट से जुड़े चार वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे, जिसमें दो वीडियो में दबंगों की टोली कैफे में धावा बोलने के साथ संचालक व अन्य लोगों से मारपीट करती नजर आ रही है। वहीं एक वीडियो में दोनों तरफ से हाथापाई व लात-घूंसे बरस रहे हैं।

इसके अलावा 1 मिनट 16 सेकंड के वीडियो में दरोगा के सामने बेखौफ मारपीट हो रही है और वे चंद सेकंड तमाशा देखते नजर आ रहे है। इसके बाद किसी से बीच–बचाव करने पहुंचे और थाने में सूचना दी। घटना के दौरान रूपम चौराहे पर जाम लगने के साथ अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पूरे मामले में एसीपी सीसामऊ आनंद कुमार ओझा ने बताया कि TET आवेदन फार्म में गलती को लेकर कैफे संचालक व दूसरे पक्ष में मारपीट हुई है।

एक पक्ष से अबुजर, तल्हा और उस्मान तो दूसरे पक्ष से इमरान व मुद्दसिर समेत अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर आरोपी अबुजर, इमरान, मुद्दसिर व बिलाल को हिरासत में लेकर कार्रवाई की जा रही है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।