चम्बा जिला में इन दिनों मणिमहेश यात्रा जारी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अगस्त 15, चंबा (हिमाचल प्रदेश): चम्बा जिला में इन दिनों मणिमहेश यात्रा जारी है। यात्रा का शाही स्नान 19 सितम्बर को राधा अष्टमी के दिन होगा। यह यात्रा आधिकारिक रूप से श्री कृष्ण जन्म अष्टमी से शुरू हुई। इस यात्रा के दौरान अब तक करीब 35 हजार श्रद्धालु यात्रा कर चुके हैं। प्राचीन परंपरा को निभाते हुए जम्मू राज्य के विभिन्न जिलों डोडा, भद्रवाह, किशवाड़, रामबन, इत्यादि से मणिमहेश के लिए छड़ी यात्रा के रवाना होने का सिलसिला जारी है।
वहीँ इसके चलते दो दिनों के लिए भरमौर हेलीपैड से गौरीकुण्ड के लिए हेली टैक्सी सेवा दो दिनों तक बंद रहेगी क्योंकि जम्मू के श्रद्धालु इस दौरान अपने विश्राम स्थल भरमौर हेलीपैड में डेरा डालेंगे। 16 सितम्बर दोपहर वे मणिमहेश के लिए रवाना होंगे जिसके बाद दोबारा से ये हेली टैक्सी सुविधा श्रद्धालुओं को मिल पाएगी।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
मणिमहेश यात्रा चम्बा जिले में चल रही है, जिसका शाही स्नान 19 सितम्बर को राधा अष्टमी के दिन होगा। यह यात्रा श्री कृष्ण जन्म अष्टमी से शुरू हुई और अब तक लगभग 35 हजार श्रद्धालु इस पवित्र यात्रा में भाग ले चुके हैं। यह प्राचीन परंपरा जम्मू के कई जिलों से छड़ी यात्रा के साथ जुड़ी हुई है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह सांस्कृतिक धरोहर को जीवित रखती है और क्षेत्रीय पर्यटन को बढ़ावा देती है। आम जनता पर इसका असर सामाजिक एकजुटता, धार्मिक उत्साह और स्थानीय अर्थव्यवस्था में वृद्धि के रूप में महसूस हो सकता
🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत
मणिमहेश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भक्ति और एकता हमें याद दिलाती है कि सांस्कृतिक परंपराएँ समाज को जोड़ती हैं। जब भी किसी विवाद का सामना हो, तो शांत संवाद और कानूनी मार्ग अपनाएँ—यह न केवल व्यक्तिगत शांति लाता है बल्कि समाज की समरसता भी बढ़ाता है। हम सभी को एक-दूसरे के मतभेदों को समझते हुए सहिष्णुता और सम्मान की भावना से आगे बढ़ना चाहिए।