राज्य

चम्बा में इस सत्र से नर्सिंग कॉलेज होगा शुरू, कॉलेज में 60 सीटें भरी जाएंगी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 1 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
चम्बा में इस सत्र से नर्सिंग कॉलेज होगा शुरू, कॉलेज में 60 सीटें भरी जाएंगी

अक्तूबर 01, कुल्लू (हिमाचल प्रदेश): आकांक्षी जिला चम्बा में इसी सत्र से नर्सिंग कॉलेज शुरू होने जा रहा है और जिला के लिए इस कॉलेज में 60 सीटें दी गई हैं। इस कॉलेज को शुरू करने के लिए जहाँ मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं वहीँ हिमाचल प्रदेश नर्सिंग रजिस्ट्रेशन काउंसिल (एचपीएनआरसी) की निरीक्षण टीम पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल चम्बा में बी.एससी.

नर्सिंग से संबंधित व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण करने पहुंची है। ये टीम तीन दिनों तक सारी जानकारी हासिल करेगी जिसके पश्चात आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। निरीक्षण टीम में डॉ. पुष्पा, रजिस्ट्रार, (एचपीएनआरसी) तथा सदस्य डॉ. बीना, शामिल है। इस अवसर पर पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल चम्बा के प्राचार्य कम डीन डॉ.

पंकज गुप्ता भी विशेष रूप से मौजूद रहे। डॉ. पंकज गुप्ता ने निरीक्षण टीम का स्वागत किया बी.एससी. नर्सिंग से संबंधित कक्षाओं, नर्सिंग प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय, शिक्षण व्यवस्था, व्यावहारिक प्रशिक्षण सुविधाओं, आवश्यक अभिलेखों एवं अन्य आधारभूत व्यवस्थाओं का जायजा लिया। टीम द्वारा संस्थान में उपलब्ध सुविधाओं एवं नर्सिंग शिक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी भी प्राप्त की गई।

इस दौरान निरीक्षण टीम ने कॉलेज प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा की तथा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण नर्सिंग शिक्षा एवं बेहतर व्यावहारिक प्रशिक्षण उपलब्ध करवाने से संबंधित व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज चम्बा के प्राचार्य कम डीन डॉ.

पंकज गुप्ता ने कहा कि बहुत हर्ष का विषय है कि इसी सत्र से चम्बा में नर्सिंग कॉलेज शुरू होने जा रहा है जिसके लिए वे मुख्यमंत्री व विधानसभा अध्यक्ष का आभार जताते हैं। उन्होंने बताया कि चम्बा को 60 सीटें मिली हैं और इससे जिला कि बच्चियों को बहुत फायदा होगा जिन्हें पहले नर्सिंग करने के लिए बाहरी जिलों का रूख करना पड़ता था।

उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में एक टीम चम्बा पहुंची है। निरीक्षण टीम को महाविद्यालय एवं अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं तथा विद्यार्थियों के प्रशिक्षण से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई। निरीक्षण टीम ने संस्थान की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक बिंदुओं पर जानकारी प्राप्त की। एचपीएनआरसी टीम का यह निरीक्षण नर्सिंग शिक्षा की गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने की प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा।

बाइट: डॉ. पंकज गुप्ता, प्राचार्य

💡 पृष्ठभूमि (Background)

नर्सिंग शिक्षा एक ऐसा क्षेत्र है जहाँ प्रशिक्षित नर्सों की मांग लगातार बढ़ती है। इस सत्र से चम्बा में 60 सीटों वाला नया नर्सिंग कॉलेज खुलने वाला है, जिससे स्थानीय युवाओं को स्वास्थ्य क्षेत्र में करियर बनाने का आसान रास्ता मिलेगा। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि हिमाचल प्रदेश में नर्सिंग के प्रशिक्षित पेशेवरों की कमी को दूर करने के लिए यह कदम उठाया गया है, जो क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाएगा। आम जनता पर इसका असर सकारात्मक होगा: नर्सिंग शिक्षा के माध्यम से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, स्वास्थ्य

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।