देश

चमोली में कुत्तों का आतंक; तीन दिन स्कूल रहेंगे बंद

लेखक: AIR Dehradun अंतिम अपडेट: 20 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
चमोली में कुत्तों का आतंक; तीन दिन स्कूल रहेंगे बंद

20 अगस्त 2026, चमोली: चमोली जिले के नारायणबगड़ क्षेत्र में कुत्तों के आतंक से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी ने नारायणबगड़ क्षेत्र के सरकारी, अर्द्धसरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों में तीन दिन का अवकाश घोषित किया है।

हालांकि, इस दौरान बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी। दरअसल, नारायणबगड़ क्षेत्र में पिछले कई दिनों से आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। कुत्तों के हमले में कई राहगीर घायल भी हुए हैं। बाजार और आसपास के क्षेत्रों में लोगों को आवाजाही के दौरान विशेष सावधानी बरतनी पड़ रही है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कुत्तों के आतंक पर प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है। इधर, वन विभाग की टीम कुत्तों को पकड़ने के लिए अभियान चला रही है। कुछ आवारा कुत्तों को पकड़ा भी गया है। संलग्न: फोटो (कैप्शन_आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए चलाया जा रहा अभियान)

A
AIR Dehradun

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।