चमोली में पानी ले जा रहे ग्रामीण पर भालू ने किया हमला, गंभीर घायल
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
01 सितम्बर 2026, चमोली: चमोली जिले के नंदानगर विकासखंड के ग्राम बारों में धारे से पानी लेने जा रहे एक ग्रामीण पर भालू ने हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों के शोर मचाने के बाद भालू जंगल की ओर भाग गया। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 6:45 बजे जयप्रकाश सती धारे से पानी ले जा रहे थे।
इसी दौरान रास्ते में अचानक भालू ने उन पर हमला कर दिया। जिसमें जयप्रकाश गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शोर मचाकर भालू को भगाया। घायल जयप्रकाश का जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में उपचार चल रहा है। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और भालू के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। संलग्न- घायल की फोटो