चमोली टनल हादसा- अब तक 10 शव निकाले गए:4 दिनों तक चला रेस्क्यू अभियान, पानी भरने से 5 राज्यों के 22 लोग फंसे थे
चमोली जिले के हाट-सियासैंण, मायापुर (पीपलकोटी) में टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त को हुए हादसे के बाद रेस्क्यू टीमों ने दो और श्रमिकों के शव बरामद किए हैं। इनमें झारखंड निवासी लुकस टोपनो और छत्तीसगढ़ निवासी चेतन पोयाम शामिल हैं। दोनों के शव टनल के अंदर से बरामद किए गए। हादसे के बाद टनल में फंसे 22 मजदूरों में से 12 को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था, जबकि 10 की मौत हो गई। दोनों शव बरामद होने के साथ ही टनल में फंसे सभी 22 श्रमिकों का रेस्क्यू पूरा हो गया है। हादसे के दौरान टनल में अचानक पानी और मलबा भर गया था। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। इसके बाद टनल के अंदर जमा पानी, स्लज, कीचड़ और मलबे को हटाने का काम लगातार जारी रहा। रेस्क्यू अभियान के दौरान टीमों ने पानी की निकासी के लिए सक्शन पंप समेत कई उपकरणों का इस्तेमाल किया। मलबा हटाकर टनल के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंच बनाई गई। रेस्क्यू ऑपरेशन की तस्वीरें देखिए प्रशासन की निगरानी में अभियान रेस्क्यू ऑपरेशन की जिला प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है। पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और संबंधित विभागों की टीमें आपसी समन्वय से अभियान चला रही हैं। जरूरत के अनुसार अतिरिक्त संसाधन और उपकरण भी मौके पर पहुंचाए जा रहे हैं। प्रशासन के मुताबिक, लापता एक श्रमिक को तलाशना इस समय सबसे बड़ी प्राथमिकता है। इसके लिए टनल के अंदर संभावित सभी स्थानों पर सघन सर्च ऑपरेशन जारी रखा गया है। अब समझिए, अंदर रेस्क्यू कैसे चल रहा है? टनल के अंदर सबसे पहले पानी का स्तर कम करने की कोशिश हो रही है। इसके लिए 7 डिवाटरिंग पंप लगातार चलाए जा रहे हैं। लेकिन पानी का रिसाव पूरी तरह रुक नहीं रहा। यानी पंप जितनी तेजी से पानी निकाल रहे हैं, टनल के भीतर फिर पानी पहुंच रहा है। पानी कम होने के बाद भी रास्ता साफ नहीं होगा। पानी के साथ आया मलबा नीचे जमा है और कई जगह दलदल जैसा हो गया है। इसलिए रेस्क्यू टीम को पानी निकालना, मलबा हटाना और सुरक्षित रास्ता बनाना- तीनों काम साथ करने पड़ रहे हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन में THDC, HCC, NDRF, SDRF, CISF और जिला प्रशासन की टीमें लगी हैं। टीमें दो शिफ्टों में काम कर रही हैं और ये रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। पानी और मलबा आया कहां से, अभी साफ नहीं THDC के मुता
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar