चंबा में देर रात से लगातार बारिश जारी, प्रशासन की लोगों से नदी नालों के नजदीक ना जाने की अपील
NEWS
अगस्त 19, चंबा (हिमाचल प्रदेश): चम्बा जिला में बारिश का दौर एक बार फिर शुरू हो गया है। दो दिनों तक मौसम साफ रहने के बाद देर रात से बारिश लगातार जारी है। हालाँकि इस बारिश से जान माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है लेकिन नदी नालों का जल स्तर काफी बढ़ा हुआ है।
वहीँ प्रशासन से लोगों से ऐसे मौसम में एहतियात बरतने की अपील की है। साथ ही नदी नालों के करीब न जाने और ऊंचाई वाले क्षेत्रों का रूख न करने की चेतावनी भी दी है।