राज्य

चंबा में एचआरटीसी सेक्शन ऑफिसर पर वित्तीय अनियमितता के आरोप, चालक यूनियन ने दी 8 अक्तूबर से चक्का जाम की चेतावनी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 6 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
चंबा में एचआरटीसी सेक्शन ऑफिसर पर वित्तीय अनियमितता के आरोप, चालक यूनियन ने दी 8 अक्तूबर से चक्का जाम की चेतावनी

3 महीने से एचआरटीसी चालकों परिचालकों के खाते में जीपीएफ भी जमा न होने के लगाए गंभीर आरोप

अक्तूबर 06 शिमला (हिमाचल प्रदेश): एचआरटीसी चालक-परिचालकों ने सेक्शन ऑफिसर चंबा और प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। चालक परिचालक यूनियन ने शिमला में धरना प्रदर्शन कर चंबा में तेैनात सेक्शन ऑफिसर पर वित्तीय अनियमितताओं का आरोप लगाया है और 24 घंटे में अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई न होने पर 8 अक्तूबर से चंबा में और 9 अक्तूबर से पूरे प्रदेश में बसों के पहिए जाम करने की शिमला में चेतावनी दी है।

एचआरटीसी चालक यूनियन के अध्यक्ष मान सिंह ठाकुर ने कहा कि सेक्शन ऑफिसर एचआरटीसी चंबा लगातार वित्तीय अनियमितताएं कर रहे हैं और उसका ठीकरा कंडक्टरों पर फोड़ा जा रहा है। चालक-परिचालक सेक्शन ऑफिसर की मनमानी बर्दाश्त नहीं करेंगे। प्रबंधन भी सेक्शन ऑफिसर का बचाव कर रहा है जबकि चालक-परिचालकों को बेवजह तंग किया जा रहा है।

20 दिन से अधिक समय बीत जाने पर भी सेक्शन ऑफिसर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ऐसे में प्रबंधन का ये रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।मान सिंह ठाकुर ने चेतावनी दी कि अगर 24 घंटे के भीतर सेक्शन ऑफिसर के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो 8 अक्तूबर से चंबा डिपो के पहिए जाम किए जाएंगे। पहले दिन चंबा जिला में बसें बंद रहेंगी और अगर उसके बाद भी प्रबंधन नहीं जागा तो पूरे हिमाचल प्रदेश में 9 अक्टूबर से बसों के पहिए जाम कर दिए जाएंगे।

इसके अलावा चालक परिचालक यूनियन ने आरोप लगाया कि एचआरटीसी चालक-परिचालकों का 3 महीने से जीपीएफ अकाउंट में जीपीएफ जमा नहीं हो रहा है, जबकि सैलरी से जीपीएफ काटा जा रहा है। अगर प्रबंधन ने चालकों का जीपीएफ उनके खाते में जमा नहीं किया तो प्रबंधन के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।