खेल

चंदौली में 70वीं वुशू प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जीते पदक:सैयदराजा के नेशनल इंटर कॉलेज में अंडर-19 बालक वर्ग के मुकाबले हुए

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
चंदौली में 70वीं वुशू प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जीते पदक:सैयदराजा के नेशनल इंटर कॉलेज में अंडर-19 बालक वर्ग के मुकाबले हुए

चंदौली के सैयदराजा स्थित नेशनल इंटर कॉलेज में 70वीं प्रदेशीय विद्यालयीय वुशू प्रतियोगिता हुई। शुक्रवार देर शाम तक अंडर-19 बालक वर्ग के अलग-अलग भार वर्गों में मुकाबले कराए गए। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक हासिल किए। 48 किग्रा भार वर्ग में अयोध्या के अंकुल पाल ने स्वर्ण पदक जीता।

मेरठ के रिहान को रजत पदक मिला, जबकि मिर्जापुर के आकाश और लखनऊ के विवेक कुमार ने कांस्य पदक हासिल किया। 52 किग्रा में प्रयागराज के रिशु भारतीय ने स्वर्ण, वाराणसी के आदित्य सैनी ने रजत और अयोध्या के महफूज आलम व लखनऊ के उमेश राय ने कांस्य पदक जीता। 56 किग्रा में मेरठ के अभिषेक को स्वर्ण, आगरा के दीपेश को रजत और अयोध्या के बल्लभ वर्मा व मिर्जापुर के बादल को कांस्य पदक मिला।

60 किग्रा में सहारनपुर के तुफैल ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। मिर्जापुर के विनय कुमार यादव ने रजत और अयोध्या के मोहम्मद हफीज खान व मुरादाबाद के मोनू सैनी ने कांस्य पदक जीता। 65 किग्रा में मिर्जापुर के प्रशांत कुमार ने स्वर्ण और वाराणसी के अस्मित सिंह ने रजत पदक हासिल किया। 70 किग्रा में मिर्जापुर के सागर ने स्वर्ण और वाराणसी के दिव्यांशु गुप्ता ने रजत पदक जीता।

75 किग्रा में लखनऊ के विशेष ने स्वर्ण, मिर्जापुर के अभय कुमार ने रजत और मुरादाबाद के रियाज ने कांस्य पदक जीता। 80 किग्रा में मेरठ के शिवम यादव ने स्वर्ण, मुरादाबाद के कुणाल सिंह ने रजत और वाराणसी के आर्यन यादव व सहारनपुर के शरद सिंह ने कांस्य पदक हासिल किया। 85 किग्रा में कानपुर के आयुष कुमार ने स्वर्ण पदक जीता।

वहीं, 90 किग्रा में मेरठ के शौर्य रथी ने स्वर्ण और वाराणसी के शुभम गुप्ता ने रजत पदक अपने नाम किया। इस मौके पर प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक मुकेश कुमार, जिला क्रीड़ा सचिव अरुण कुमार, प्रधानाचार्य अनिल सिंह, डॉ.

भरत भूषण सिंह, मैनेजर अजय शर्मा, राज विपिन, सौरभ केसरी और आनंद भाटी मौजूद रहे।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।