चंदौली में अलीनगर के पचफेड़वा से लेकर जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर तक जलभराव, NHAI से तत्काल सुधार की मांग, वरना आंदोलन की चेतावनी

चंदौली में NH-19 पर जल निकासी की खराब व्यवस्था और गड्ढों से राहगीर परेशान हैं. बारिश के पानी से सड़क पर जलभराव है, जिससे हादसे हो रहे हैं. स्थानीय लोगों ने NHAI से तत्काल सुधार की मांग की है. अलीनगर के पचफेड़वा क्षेत्र से लेकर जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर के आसपास तक बारिश का पानी सड़ क पर जमा है.
पानी में डूबे गड्ढे दिखाई नहीं देने के कारण दोपहिया वाहन सवार आए दिन हादसे का शिकार हो रहे हैं.
📡 स्रोत: News18 Hindi