Chandauli News: सैयदराजा NH-19 पर कूड़े का अंबार बना मुसीबत, राहगीर नाक बंद कर गुजरने को मजबूर

Chandauli News: स्थानीय निवासी सत्येंद्र चौहान ने लोकल 18 से बताया कि यहां काफी समय से कूड़ा जमा हो रहा है. उन्होंने कहा कि कचरे की वजह से राहगीरों को बहुत ज्यादा परेशानी होती है. लोग नाक बंद करके यहां से आने-जाने को मजबूर हैं.
उन्होंने बताया कि सड़क पर कूड़ा फैलने के कारण बाइक सवारों को भी परेशानी होती है और वाहन चलाते समय फिसलने या दुर्घटना का खतरा बना रहता है.
📡 स्रोत: News18 Hindi