चंदौली में परिषदीय विद्यालयों की जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
आज चंदौली के पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय हथियानी में परिषदीय विद्यालयों की जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद के सभी विकास खंड के बालक व बालिका वर्ग की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाध्यापक कुंवर बीरेंद्र प्रताप सिंह ने किया। उन्होंने प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे छात्र-छात्राओं का हौसला बढ़ाते हुए मानव जीवन में खेल की महत्ता पर भी प्रकाश डाला।उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद विद्यार्थियों के स्वस्थ मस्तिष्क के लिए बहुत जरूरी है।
खेल गतिविधियों में हिस्सा लेने से छात्रों का शारिरिक व्यायाम से उनका मन-मस्तिष्क दोनों स्वस्थ रहता है, जो विद्यार्थी जीवन के लिए बहुत जरूरी है। अपने विद्यालय के छात्र-छात्राओं की सफलता पर प्रधानाध्यापक कुंवर विरेंद्र प्रताप सिंह ने खुशी जाहिर की। साथ ही उन्होंने बच्चों को बेहतर शिक्षा व ट्रेनिंग देने वाले शिक्षकों के मेहनत की भी सराहना की।
फाइनल मुकाबले में बालिका वर्ग में सदर ब्लाक की हथियानी विद्यालय की छात्राओं ने शहाबगंज की टीम को शिकस्त दी। वहीं बालक वर्ग में बारिश के कारण फाइनल मुकाबला रद्द कर दिया गया, जिस कारण सदर ब्लाक की हथियानी व नियामताबाद की टीम संयुक्त विजेता रहीं। मुकाबले के दौरान खिलाड़ियों का दर्शकों ने ताली बजाकर उत्साहवर्धन किया।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
कबड्डी एक पारंपरिक भारतीय खेल है जो शारीरिक फिटनेस और टीमवर्क को बढ़ावा देता है। चंदौली के परिषदीय विद्यालयों में आज जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें जनपद के सभी विकास खंड के बालक व बालिकाओं ने भाग लिया। यह आयोजन महत्वपूर्ण है क्योंकि यह शिक्षा के साथ खेल-कूद को भी महत्व देता है, जिससे विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और सामाजिक समरसता विकसित होती है। इस तरह के कार्यक्रमों से आम जनता में खेल के प्रति जागरूकता बढ़ती है, स्वास्थ्य व शिक्षा के बीच संतुलन स्थापित होता है, और भविष्य